Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    दिवाली और छठ पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने 15 लाख अतिरिक्त सीटों की व्यवस्था की





    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90

    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र  / आरती गुप्ता 

    नई दिल्ली:  दिवाली और छठ पर दिल्ली से लाखों लोग आगामी 10 दिनों में रेल से घर जाएंगे। त्योहारों को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने 15 लाख अतिरिक्त सीटों का बंदोबस्त किया है। साथ ही सोमवार से रेलवे स्टेशनों पर टेंट लगने शुरू हो गए हैं।


    यह भी पढ़े- बाबा रामदेव का फिल्म अभिनेता पर बड़ा बयान सलमान खान लेता है ड्रग्स, आमिर का पता नहीं


    यात्रियों के लिए विशेष काउंटर

    शुक्रवार तक यात्रियों के लिए विशेष काउंटर, शौचालय, बैठने की जगह, सुरक्षा आदि के पुख्ता बंदोबस्त हो जाएंगे। जानकारी के अनुसार, उत्तर रेलवे द्वारा कुल 70 विशेष रेलगाड़ियां चलाई गई हैं। ये रेलगाड़ियां दोनों तरफ से कुल 771 फेरे लगाएंगी, जिनमें लगभग 12 लाख लोग सफर कर सकेंगे। इनमें से पूर्व दिशा के राज्यों के लिए कुल 62 विशेष रेलगाड़ियां चलाई गई हैं। यह रेलगाड़ियां त्योहारों के दौरान कुल 659 फेरे लगाएंगी।

    यह भी पढ़े-गिरफ्तारी के डर इंकलाबी अंदाज हाथ में तिरंगा ,बसंती चोला AAP

    49 रेलगाड़ियों में 153 अतिरिक्त कोच

    इसके अलावा, एक अक्टूबर से लेकर 15 नवंबर तक 49 रेलगाड़ियों में 153 अतिरिक्त कोच भी लगाए गए हैं। बढ़े हुए कोचों में लगभग 3.5 लाख यात्रियों के लिए सीट उपलब्ध होंगी। अधिकारियों ने बताया कि इस बार दिवाली एवं छठ को ध्यान में रखते हुए अभी से नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली एवं आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं। यहां से बिहार एवं उत्तर प्रदेश के लिए अधिकांश रेलगाड़ियां चलती हैं। यहां पर बड़े टेंट लगाए गए हैं, जहां पर यात्रियों के ठहरने का बंदोबस्त रहेगा। यहां पर उनके टिकट लेने के लिए काउंटर लगाए जा रहे हैं।

    यह भी पढ़े-पाक सेना ने बलूचिस्तान में मार गिराए 5 आतंकी, तीर्थयात्रियों पर हमले की थी योजना

    त्योहारों में ज्यादा से ज्यादा लोगों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए स्पेशल रेलगाड़ियां चलाई जा रही हैं। प्रमुख स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा के बंदोबस्त किये जा रहे हैं। इसके साथ ही टिकट की दलाली कर रहे लोगों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।


    डिम्पी गर्ग, डीआरएम, दिल्ली मंडल, उत्तर रेलवे 

    आप हमेंसे इस माध्यम से भी जुड़ सकते है 

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728