Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    कश्मीर में फीर हुआ टारगेट किलिंग यूपी के दो मजदूर की हत्या ,दो आतंकी गिरफ्तार


    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90

    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र  / आरती गुप्ता 

    जम्मू-कश्मीर : के शोपियां में आतंकवादियों द्वारा एक कश्मीरी पंडित की गोली मारकर हत्या करने के कुछ दिनों बाद उत्तर प्रदेश के कन्नौज के दो लोगों की एक ग्रेनेड हमले में मौत हो गई है। ये दोनों हरमन इलाके में रह रहे थे और हमले के दौरान सो रहे थे। कश्मीर जोन पुलिस ने मंगलवार को एक ट्वीट में कहा, ''आतंकवादियों ने हरमन में हथगोला फेंका, जिसमें यूपी के दो मजदूर मनीष कुमार और राम सागर घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। दोनों कन्नौज के रहने वाले थे। इलाके की घेराबंदी कर ली गई है।''

    यह भी पढ़े-दिवाली और छठ पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने 15 लाख अतिरिक्त सीटों की व्यवस्था की


    अगले ट्वीट में पुलिस ने बताया कि ग्रेनेड फेंकने वाले आतंकी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने कहा, ''शोपियां पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया शख्स प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा इमरान बशीर गनी का हाइब्रिड आतंकवादी है। आगे की जांच और छापेमारी चल रही है।''

    यह भी पढ़े- बाबा रामदेव का फिल्म अभिनेता पर बड़ा बयान सलमान खान लेता है ड्रग्स, आमिर का पता नहीं


    इससे पहले 15 अक्टूबर को एक कश्मीरी पंडित पूरन कृष्ण भट की इस दक्षिण कश्मीर जिले के चौधरी गुंड में उनके घर के पास बहुत करीब से गोली लगने से मौत हो गई थी। स्थानीय लोगों के अनुसार, वह शोपियां में रह रहा था और कभी पलायन नहीं किया था।

    यह भी पढ़े-गिरफ्तारी के डर इंकलाबी अंदाज हाथ में तिरंगा ,बसंती चोला AAP

    कश्मीरी पंडितों का प्रतिनिधित्व करने वाली संस्था कश्मीरी पंडित संघर्ष समिति (KPSS) ने अपने आधिकारिक हैंडल से कहा, “शोपियां में चौधरी गुंड में एक और कश्मीरी गैर प्रवासी की मौत हो गई। ग्राउंड जीरो पर कुछ भी नहीं बदला है। यह घटना अमित शाह के लिए संदेश है जिन्होंने कहा कि कश्मीर में अब सब कुछ ठीक है।''

    आप हमेंसे इस माध्यम से भी जुड़ सकते है 

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

     

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728