जमुईः बोलेरो की ठोकर से बाइक सवार पिता-पुत्र घायल
We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र / अमिताभ मिश्रा
जमुई- सिकंदरा मुख्य मार्ग पर खड़गौर गांव के पास शनिवार की दोपहर तेज रफ्तार बोलेरो वाहन की ठोकर से बाइक सवार पिता-पुत्र बुरी तरह घायल हो गए। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से आनन- फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया ।
यह भी पढ़े-मुजफ्फरपुर : दो दिन से लापता युवक का शव पोखर में मिला
जहां डॉक्टर धीरेंद्र प्रसाद सिंह के द्वारा पुत्र की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल से पटना रेफर कर दिया गया। घायलों की पहचान बंगाल के आसनसोल निवासी सूरज कुमार और उनके पुत्र सोनी कुमार के रुप में हुई है। बताया जाता है कि दोनों पिता-पुत्र अपने रिश्तेदार के यहां जमुई आए थे।
आप हमें से इस माध्यम से भी जुड़ सकते है


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद