मुजफ्फरपुर : दो दिन से लापता युवक का शव पोखर में मिला
We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र / नागमनी
मुजफ्फरपुरः सदर थाना के शेरपुर गांव में एक पोखर में दो दिन से लापता युवक का शव मिला। उसकी पहचान मनियारी थाना के पुरुषोत्तमपुर गांव के 40 वर्षीय मनीष कुमार के रूप में हुई है। शव दो से तीन दिन पुरानी लग रही है। इसके पिता रेलवे में चालक के पद से रिटायर्ड हुए थे। उनका देहांत हो चुका है।
BREAKING:बेतिया में भाजपा नेता की चाकू मारकर हत्या
मनीष शेरपुर गांव में बहन अर्चना देवी के यहां ही रहता था। शनिवार सुबह शव मिलने के बाद काफी संख्या में भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर सदर थानेदार सत्येंद्र मिश्र कई अधिकारी व पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से शव को पोखर से बाहर निकाला गया। आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद मौके पर पहुंचे भांजे सौरभ ने शव की पहचान की। बताया की मामा को सारा परिवार दो दिनों से खोज रहे थे।
आप हमें से इस माध्यम से भी जुड़ सकते है


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद