मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी में युवक की चाकू घोंपकर हत्या
We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र / नागमनी
मुजफ्फरपुर, जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र के परमजीवर में सोमवार को एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। मौके पर ही युवक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मृतक युवक की पहचान परमजीवर गांव के बबलू कुमार के रूप में हुई है। वह बेंगलुरु में पेंटर का काम करता था। घटना के बाद गांव में आक्रोश है। स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है।
यह भी पढ़े- छठ पर्व पर पीएम मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं
प्रारंभिक जांच में पता चला कि पुरानी रंजिश में युवक की हत्या कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि स्वजन का बयान दर्ज करने की कवायद चल रही है। बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताया गया कि तारजीवार गांव के छह युवक बाइक पर सवार होकर आए। इसके बाद बबलू को निशाना बनाते हुए चाकू से कई बार हमले किए। इससे मौके पर उसकी मौत हो गई। स्वजन का आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों ने उसकी हत्या कर दी है।
आप हमें से इस माध्यम से भी जुड़ सकते है


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद