छठ पर्व पर पीएम मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं
We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र / काजल कुमारी
नई दिल्ली : आज देश के साथ-साथ पूरी दुनिया में छठ पूजा की धूम है। आज (30 अक्तूबर) को डूबते सूरज को अर्घ्य दिया जाएगा। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को छठ पर्व की शुभकामनाएं दीं। साथ ही, कहा कि देश के हर शख्स का जीवन भगवान भास्कर की आभा से आलोकित रहे। इस रिपोर्ट में जानते हैं कि पीएम मोदी ने क्या-क्या कहा?
यह भी पढ़े- दिल्ली वाले 31 अक्टूबर तक नहीं किया ये काम तो नहीं मिलेगा 200 यूनिट बिजली फ्री
पीएम मोदी ने किया यह ट्वीट
छठ पर्व के मद्देनजर पीएम मोदी ने ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, 'सूर्यदेव और प्रकृति की उपासना को समर्पित महापर्व छठ की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान भास्कर की आभा और छठी मइया के आशीर्वाद से हर किसी का जीवन सदैव आलोकित रहे, यही कामना है।'
आप हमें से इस माध्यम से भी जुड़ सकते है


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद