वाह रे कानून,जिंदा लड़की के हत्या के आरोप में 7 साल से जेल में बंद है युवक विष्णु
We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र / राजकुमार चौहान
अलीगढ़ : गौंडा क्षेत्र के गांव ढांटोली में सात साल पहले मृत दर्शाई गई किशोरी अब बालिग हो गई है। सोमवार को उसके अदालत में बयान दर्ज कराए गए। साथ ही पुलिस को डीएनए मिलान की अनुमति मिल गई है। अब पुलिस डीएनए कराने के साथ नए साक्ष्यों के आधार पर मामले की विवेचना कर रही है।
लापता लड़की को स्वजनों ने मृत बताकर विष्णु को भिजवाया था जेल
17 फरवरी 2015 को गौंडा क्षेत्र के गांव ढांटोली में रहने वाले एक व्यक्ति ने मुकदमा कराया था। इसमें कहा था कि 10वीं में पढ़ने वाली उनकी बेटी लापता है। इसमें गांव के ही विष्णु पर शक जताया। पुलिस किशोरी का सुराग नहीं लगा पाई।
यह भी पढ़े- केजरीवाल सरकार ने फीर दिया धोखा ,बढ़ा एसोसिएशन में आक्रोश,दिल्ली व पंजाब में करेंगे सड़क जाम
कुछ महीनों बाद आगरा में एक किशोरी का शव मिला। स्वजन ने उसकी शिनाख्त अपनी बेटी के रूप में की। विष्णु पर हत्या का आरोप भी लगा। विष्णु जेल में है।
हालांकि तीन साल पहले वह जमानत पर बाहर आ गया, मगर समन/एनबीडब्ल्यू जारी होने के बाद हाजिर न होने पर उसके खिलाफ कुर्की नोटिस जारी हुआ था। तब उसे जेल भेजा गया।
अब वह एक माह से जेल में है। इधर, बीते दिनों आरोपित विष्णु की मां सुनीता गौतम ने एसएसपी से शिकायत। कहा कि जिस लड़की की हत्या में बेटा जेल में है, वह हाथरस में जिंदा है। वो लड़की हाथरस के नगला चौखा निवासी राजकुमार के साथ शादी करके रह रही है। जांच में पता चला कि किशोरी नाम बदलकर रह रही थी।
यह भी पढ़े- छह दिसंबर के दिन मथुरा शाही मस्जिद ईदगाह में हनुमान चालीसा पाठ का ऐलान,प्रशासन एलर्ट
पुलिस ने किशोरी को बरामद कर कोर्ट में किया पेश
पुलिस ने उसे बरामद करके सोमवार को अदालत में पेश किया। यहां किशोरी के 164 के बयान दर्ज किए गए हैं। सीओ इगलास राघवेंद्र सिंह ने बताया कि किशोरी के बयानों का अवलोकन किया जाएगा। साथ ही डीएनए मिलान की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। भागवताचार्य को हुआ था शक, डिप्टी सीएम से मुलाकात के बाद हुई जांचमथुरा के वृंदावन निवासी भागवताचार्य उदय कृष्ण शास्त्री कुछ दिन पहले हाथरस के उसी गांव के पास स्थित अन्य गांव में भागवत के लिए गए थे।
आप हमें से इस माध्यम से भी जुड़ सकते है


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद