Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    बिहार में पुलिस से बड़ा अपराधी ,50 राउंड गोलियों की आवाज से थर्राया तारतर गांव

    बिहार में पुलिस से बड़ा अपराधी ,50 राउंड गोलियों की आवाज से थर्राया तारतर गांव

    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90

    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र  अमित मिश्रा 

    पटना: बिहार  में पुलिस से भी बड़ा कद होता जा रहा है अपराधी का  अपराधी  होते जा रहे हैं बेखौफ. प्राप्त सुचना   के अनुसार  राजधानी पटना के घोसवारी थाना क्षेत्र के तारतर गांव में वर्चस्व की लड़ाई में अपराधियों ने करीब 50 राउंड फायरिंग की है. ये घटना सोमवार शाम की बतायी जा रही है. गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरे इलाके में लोगों में खौफ का माहौल है. लोग अपने घरों में दुबके रहे. घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंची. पुलिस को आता देखकर दोनों गुटों के लोग भाग गए. मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है. इसके साथ ही गांव में सुरक्षा बल की तैनाती की गयी है. हालांकि, अभी तक इस फायरिंग में किसी के घायल होने की सुचना नहीं है.


    यह भी पढ़े- वाह रे कानून,जिंदा लड़की के हत्या के आरोप में 7 साल से जेल में बंद है युवक विष्णु


    दो गुटों के विवाद में चली गोली: बाढ़ एएसपी

    बाढ़ एएसपी अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि दो गुटों के बीच आपसी लड़ाई में गोली चली है. दोनों गुट एक ही मुहल्ले में रहने वाले हैं. संभवत: आपस में परिवारिक रिश्ता भी है. सोमवार को परती जमीन पर ट्रैक्टर ले जाने को लेकर विवाद हुआ था. पुलिस गांव में कैंप कर रही है. घोसवरी के प्रभारी थानाध्यक्ष जयशंकर कुमार ने बताया कि फायरिंग के मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी थी. हालांकि अपराधी पुलिस को देखते फरार हो गए. इसे लेकर लोगों से पूछताछ की जा रही है. गांव में दबिश देकर इंदल यादव और भुल्ला यादव को हिरासत में लिया गया है. दोनों से गंभीरता से पूछताछ की जा रही है. आवेदन मिलने पर मामले में एफआईआर दर्ज की जाएगी.

    यह भी पढ़े- केजरीवाल सरकार ने फीर दिया धोखा ,बढ़ा एसोसिएशन में आक्रोश,दिल्ली व पंजाब में करेंगे सड़क जाम


    ग्रामीणों ने कहा- चली है 50 राउंड गोली

    तारतर गांव के ग्रामीणों ने बताया कि सोमावार की शाम करीब साढ़े सात बजे भुल्ला यादव और इंदल यादव ने छेदी यादव के गुट पर हमला बोल दिया. छेदी अपने साथियों के साथ ट्रैक्टर से जा रहा था. दोनों तरफ से करीब 50 राउंड फायरिंग हुई है. हालांकि पुलिस ने दो राउंड फायरिंग की बात कह रही है. कुछ दिनों पहले भी दोनों गुट में बड़ा विवाद हुआ था. 

    आप हमें से इस माध्यम से भी जुड़ सकते है 

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728