Bihar Breaking News Live:बिहार विधानसभा वेल में बीजेपी विधायकों का हंगामा
We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र / ब्यूरो रिपोर्ट
प्रमुख बातें
Bihar Breaking News LIVE: राजनीति, अपराध, शिक्षा और कॅरियर से जुड़ी हर खबर मिलेगी अपडेट. बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें worsonlinenews.com के साथ
लाइव अपडेट
यह भी पढ़े-प्रेमी ने दिन दहाड़े धारदार हथियार से महिला की हत्या कर दी
Fri, Dec 16, 2022, 11:21 AM IST
बिहार विधानसभा की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित
बीजेपी के हंगामे के कारण बिहार विधानसभा की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी.
Fri, Dec 16, 2022, 11:20 AM IST
बिहार विधानसभा में बीजेपी विधायकों ने वेल में पहुंचकर हंगामा शुरू किया
बिहार विधानसभा में बीजेपी विधायकों ने वेल में पहुंचकर हंगामा शुरू किया. इस बीच उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव छपरा का अपडेट बता रहे थे. मगर विपक्ष रिपोर्ट टेबल पीटकर विरोध कर रही थी.
Fri, Dec 16, 2022, 11:15 AM IST
हंगामे के कारण बिहार विधान परिषद की कार्रवाही 11.30 बजे तक स्थगित
हंगामे के कारण बिहार विधान परिषद की कार्रवाही सुबह 11.30 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी.
बिहार विधानसभा के मुख्य गेट पर बीजेपी का प्रदर्शन जारी
छपरा में जहरीली शराब से 55 लोगों की मौत को लेकर बीजेपी लगातार सरकार पर हमलावर है. बीजेपी बिहार विधानसभा के गेट पर नीतीश कुमार और राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है.
Fri, Dec 16, 2022, 9:51 AM IST
बिहार विधानसभा के चौथे दिन भी बीजेपी के हंगामे की आशंका, विस पहुंचे नेता
बिहार विधानसभा के चौथे दिन भी बीजेपी के हंगामे की आशंका है. पक्ष और विपक्ष के नेता धीरे-धीरे सदन पहुंचना शुरू हो गए हैं.
Fri, Dec 16, 2022, 9:48 AM IST
छपरा में जहरीली शराब से अभी तक 53 लोगों की मौत, 126 लोग गिरफ्तार
छपरा में जहरीली शराब से अभी तक 53 लोगों की मौत हो चुकी है. पुलिस के द्वारा जिले में 186 स्थानों पर छापेमारी की गयी है. मामले में अभी तक 126 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
आप हमें से इस माध्यम से भी जुड़ सकते है
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद