Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    बिहार निकाय चुनाव पर अब भी संकट, पटना हाईकोर्ट में 6 दिसंबर को होगी सुनवाई



    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90

    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र  अमिताभ मिश्रा 

    पटना: बिहार नगरपालिका चुनाव 2022: राज्य के 224 नगर निकायों का चुनाव दो चरणों में कराये जाने के लिए आदेश जारी किये जाने के बावजूद अभी कई पेच दूर होना बाकी है. पटना हाइकोर्ट में छह दिसंबर को इससे संबंधित दो महत्वपूर्ण याचिकाओं पर सुनवाई होगी. इसी दिन सरकार की ओर से इबीसी आयोग की रिपोर्ट की जानकारी दी जा सकती है. उधर, सुप्रीम कोर्ट को भी सरकार को जवाब देना है.

    यह भी पढ़े- बिहार नगर निकाय चुनाव से पहले हजारो वारंटियों को पकड़ना पुलिस के लिए चुनौती

    हाइकोर्ट में गुरुवार को नगर निकायों में प्रशासकों की तैनाती को चुनौती देने वाली एक याचिका पर सुनवाई हुई, लेकिन चुनाव पर रोक लगाने को लेकर खंडपीठ ने कोई टिप्पणी नहीं की. अब नगर निकायों में प्रशासक नियुक्त किये जाने के आदेश को चुनौती देने वाली और डिप्टी मेयर के पद पर आरक्षण से संबंधित याचिका पर छह दिसंबर को मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता में गठित खंडपीठ में सुनवाई होगी. मालूम हो कि राज्य में 18 और 28 दिसंबर को दो चरणों में नगरपालिका चुनाव होना है.


    गुरुवार को अंजू देवी बनाम राज्य सरकार और विजय कुमार विमल बनाम राज्य सरकार के एक मामले में जस्टिस ए अमानुल्लाह और जस्टिस सुनील दत्त मिश्र की खंडपीठ में सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से कहा गया कि नगर निकायों में अति पिछड़ों को आरक्षण देने के संबंध में अति पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट आ गयी है. महाधिवक्ता ललित किशोर ने खंडपीठ को बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव कराने की तिथियों की घोषणा कर दी है. सुनवाई के दौरान अदालत में नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव भी मौजूद थे.

    जाने दिल्ली छत्तरपुर चप्पल कांड की सच्चाई , महिला ने मंच पर शख्स को क्यों पीटा ,देखे वीडियो

    कोर्ट में सरकार ने कहा

    महाधिवक्ता ललित किशोर ने कोर्ट को बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा 30 नवंबर को जारी की गयी अधिसूचना के अनुसार 18 दिसंबर को पहले चरण और 28 दिसंबर को दूसरे चरण का चुनाव होगा. 31 दिसंबर तक चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो जायेगी. उन्होंने कोर्ट को बताया कि आयोग की रिपोर्ट भी आ गयी है. उन्होंने कोर्ट से अनुरोध किया कि इससे संबंधित मामले की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली खंडपीठ में 15 दिसंबर को होनी है. इसके बाद इस मामले की सुनवाई की जाये.

    ये भी पढ़े-MCD बंट गया 12 जोन में , 250 वार्डों में कुल 1,349 उम्मीदवार मैदान में

    याचिकाकर्ता का पक्ष

    याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता एसबीके मंगलम और अधिवक्ता अभिनव श्रीवास्तव ने कोर्ट को बताया कि संविधान के प्रावधानों के अनुसार पांच वर्ष की अवधि समाप्त होने के पहले नगर निकाय का चुनाव हर हाल में करा लेना है. बिहार में इसका पालन नहीं किया जा रहा है. कई नगर निकायों में एडमिनिस्ट्रेटर के द्वारा कार्य कराया जा रहा है, जो कानूनी रूप से सही नहीं है. कोर्ट को बताया गया कि सुप्रीम कोर्ट ने भी राज्य सरकार द्वारा अति पिछड़ा वर्ग आयोग को डेडिकेटेड कमीशन का दर्जा देने पर रोक लगा दी है. सरकार की रिपोर्ट जो भी आयी है, उसमें कोई नयी बात नहीं कही गयी है और राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पूर्व के अधिसूचना के आधार पर ही चुनाव कराया जा रहा है. इस पर कोर्ट ने कोई टिप्पणी नहीं की. 

    आप हमें से इस माध्यम से भी जुड़ सकते है 

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/
    .com/img/a/
    विज्ञापन 

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .


    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728