Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    मुजफ्फरपुर पुरानी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या

    मुजफ्फरपुर पुरानी रंजिश  में  युवक की गोली मारकर हत्या


    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90

    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र  नागमणि 

    मुजफ्फरपुर: कथैया थाना के ठीकहा बाजार पर गुरुवार की शाम पुरानी रंजिश  में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. घटना के बाद आरोपी विशाल कुमार बैठा ने दो हथियार के साथ थाना में समर्पण कर दिया. हत्या से आक्रोशित ग्रामीणों ने शव के साथ मोतीपुर - सरैया पथ को जाम कर दिया और टायर जलाकर प्रदर्शन किया. कथैया व मोतीपुर पुलिस को भी लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा.

    यह भी पढ़े- बिहार निकाय चुनाव पर अब भी संकट, पटना हाईकोर्ट में 6 दिसंबर को होगी सुनवाई

    क्या है मामला ?

    जानकारी के अनुसार विन्देशवर पंडित का पुत्र अमित कुमार ठीकहा बाजार पर अपने एक दोस्त के साथ नाश्ता करने आया था. इस बीच विशाल होटल पर आया और बिना कुछ कहे पीछे से अमित के गर्दन पर गोली चला दी. एक गोली चलाने के बाद अमित के दोस्त ने आरोपी का एक हाथ पकड़ लिया तो उसने दूसरे हाथ में रखे कट्टा से अमित पर फिर गोली चला दी. अमित की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. उसके बाद विशाल रास्ते से गुजर रहे एक व्यक्ति को पिस्टल दिखा कर रोका और उसकी बाइक से थाना पहुंच कर दो कट्टा के साथ आत्मसमर्पण कर दिया. घटना के बाद लोगो की भिड़ जुट गयी. गुस्साए लोगों ने ठीकहा बाजार के समीप एसएच -86 को जाम कर दिया.

    यह भी पढ़े- बिहार नगर निकाय चुनाव से पहले हजारो वारंटियों को पकड़ना पुलिस के लिए चुनौती

    तीन दिन पहले दी थी जान से मारने की धमकी

    अमित के पिता विन्देश्वर पंडित ने बताया कि तीन दिन पूर्व विशाल ने उनके छोटे पुत्र को धमकी दी थी. उसी दिन जब वह पूछताछ के लिए विशाल के यहां गये तो वह अनाप-शनाप बोलने लगा. उसके बाद वह हथियार लहराते हुए दरवाजे पर पहुंच गया और गाली - गलौज की. विन्देश्वर पंडित ने इसकी लिखित शिकायत 29 नवम्बर को थाने में की थी.

    जाने दिल्ली छत्तरपुर चप्पल कांड की सच्चाई , महिला ने मंच पर शख्स को क्यों पीटा ,देखे वीडियो

    तीन नवंबर को होनी थी बहन की शादी

    अमित की बहन की शादी तीन दिसम्बर को होनी है. अमित की हत्या के बाद घर में शादी का माहौल मातम में बदल गया है. पुलिस घटना का कारण प्रेम प्रसंग भी मान कर जांच शुरू कर रही है. कथैया पुलिस हत्या के सभी बिन्दुओं पर अनुसंधान कर रही है. आरोपी युवक ने पुलिस के समक्ष अपना गुनाह कबुल कर लिया है. देर रात तक सड़क जाम था. 

    आप हमें से इस माध्यम से भी जुड़ सकते है 

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/
    .com/img/a/
    विज्ञापन 

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .


    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728