Bihar Nagar Nikay Election Result 2022 LIVE: पटना ,मुजफ्फरपुर सीतामढ़ी की मेयर सिट पर महिला का कब्जा

We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र / दीपक कुमार के साथ रईस अहमद
Bihar Nagar Nikay Election Result 2022: बिहार नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण के नतीजे आना शुरू हो गए हैं। भोजपुर, सारण, पटना, सुपौल, समस्तीपुर समेत अन्य जिलों में कुछ निकायों के रिजल्ट आ गए हैं। पटना समेत 17 नगर निगमों के अलावा कुल 68 निकायों में मतगणना जारी है। पहले वार्ड पार्षदों के वोट गिने जा रहे हैं, इसके बाद मेयर, डिप्टी मेयर, मुख्य पार्षद और उप मुख्य पार्षद पदों के लिए मतगणना हो रही है। दूसरे चरण की वोटिंग के दौरान कई जगहों पर बवाल देखा गया था, इसके मद्देनजर मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा कड़ी की गई है। 23 जिलों के 68 नगर निकायों में 11,127 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज हो जाएगा। बिहार नगर निकाय चुनाव रिजल्ट के लाइव अपडेट्स यहां पढ़ें-
पटना की मेयर सीता साहू और डिप्टी मेयर बनीं रश्मि, मुजफ्फरपुर में भी दोनों पद पर महिलाओं का कब्जा
Fri, 30 Dec 2022 12:07 PM
Bihar Nagar Nikay Election Result: कटिहार नगर निगम के वार्ड वार नतीजे यहां देखें
कटिहार नगर निगम से जीते हुए उम्मीदवार
वार्ड नंबर 1 मुनीलाल उड़ांव
वार्ड नंबर -02 मुसर्रत जहां
वार्ड नंबर 3 - ममता देवी
वार्ड नंबर 4 -मो. साबिर अंसारी
वार्ड नंबर 5 - मनीष घोष
वार्ड नंबर 6 - रेखा देवी
वार्ड नंबर 7 -आलोक वर्मा
वार्ड नंबर 08 -निशा कुलकर्णी
वार्ड नंबर -09- भद्रासन देवी
वार्ड नंबर 10- उमेश पासवान
वार्ड नंबर -11 सागर कुमार पासवान
वार्ड नंबर-12-अनुपम देवी
वार्ड नंबर -13 दिनेश कुमार पांडेय
Fri, 30 Dec 2022 12:02 PM
Bihar Nagar Nikay Election Result: पिपरा नगर पंचायत का रिजल्ट जारी
सुपौल जिले की पिपरा नगर पंचायत से मुख्य पार्षद पद पर मनोज कुमार सिंह और उप मुख्य पार्षद पद पर अरुण कुमार गुप्ता ने जीत दर्ज की है।
वार्ड पार्षदों की सूची-
वार्ड 1 - अर्जुन कामत
2 -जया देवी
3- चन्देश्वरी सादा
4- सलाम खां
5-सावित्री देवी
6-ज्योति देवी
7-आशीष कुमार
8-सुजाता देवी
9-मनोज कुमार
10-अंजुम प्रवीण
11 - लीला कुमा
Fri, 30 Dec 2022 11:56 AM
Bihar Nagar Nikay Election Result: छपरा के मशरक में सोहन महतो बने पहले मुख्य पार्षद
छपरा की नवगठित मशरक नगर पंचायत से सोहन महतो पहले मुख्य पार्षद पद पर निर्वाचित हुए हैं। वहीं, रूकसाना खातून नवगठित कोपा नगर पंचायत की पहली मुख्य पार्षद बनी हैं।
Fri, 30 Dec 2022 11:56 AM
Bihar Nagar Nikay Election Result: जोकीहाट में सफिदन मुख्य पार्षद
अररिया जिले की जोकीहाट नगर पंचायत से मुख्य पार्षद पद पर सफिदन और उप मुख्य पार्षद पद पर माहे दरकशा की जीत हुई ।
Fri, 30 Dec 2022 11:43 AM
Bihar Nagar Nikay Election Result: पटना नगर निगम में सीता साहू मेयर पद पर आगे
पटना नगर निगम में सीता साहू और मजहबी के बीच में कांटे की टक्कर चल रही है। सीता साहू को अब तक 13530 तथा मजहबी को 10502 मत मिले हैं। यानी सीता 3028 से आगे चल रही हैं।
Fri, 30 Dec 2022 11:42 AM
Bihar Nagar Nikay Election Result: रानीगंज की मुख्य पार्षद बनीं रूपा कुमारी
अररिया जिले की रानीगंज नगर पंचायत के मुख्य पार्षद पद पर रूपा कुमारी ने जीत दर्ज की है।
Fri, 30 Dec 2022 11:38 AM
Bihar Nagar Nikay Election Result: समस्तीपुर नगर निगम के वार्ड वार रिजल्ट
समस्तीपुर के वार्ड नं 15 से राम नारायण महतो 1130 मत लाकर विजयी हुए।
वार्ड नं 16 से चंदन कुमार(राय) 287 मत लाकर विजयी हुए।
वार्ड नं 17 से राम बदन राय 723 मत लाकर विजयी हुए।
वार्ड नं 18 से अजीउर रहमान 901 मत लाकर विजयी हुए।
वार्ड नं 19 से शंभु राय 278 मत लाकर विजयी हुए।
वार्ड नं 20 से गौतम कुमार 323 मत लाकर विजयी हुए।
Fri, 30 Dec 2022 11:37 AM
Bihar Nagar Nikay Election Result: मुंगेर नगर निगम में मेयर पद पर कुमकुम देवी आगे
मुंगेर नगर निगम से मेयर प्रत्याशी कुमकुम देवी करीब 3000 वोट से आगे चल रही है। जबकि डिप्टी मेयर प्रत्याशी तुषार 800 वोट से आगे चल रहे हैं।
Fri, 30 Dec 2022 11:21 AM
Bihar Nagar Nikay Election Result: मुंगेर नगर निगम के कई वार्डों के नतीजे जारी
वार्ड संख्या 1- अंशु वाला
वार्ड संख्या 2- मीना देवी
वार्ड संख्या 3- हीरो यादव तीसरी बार
वार्ड संख्या 4- शंकर रजक
वार्ड संख्या 5- उर्मिला देवी
वार्ड संख्या 6- संगीता देवी निर्विरोध
वार्ड संख्या 7- तनवीर आलम
वार्ड संख्या 8- बाबुल गुप्ता
वार्ड संख्या 9- नीलू सिंह पांचवी बार
वार्ड संख्या 10- राजेश ठाकुर चौथी बार
वार्ड संख्या 11- राहुल कुमार गुप्ता पहली बार
वार्ड संख्या 12- रफत फात्मा पहली बार
वार्ड संख्या 13- राजेश कुमार रजक
वार्ड संख्या 14- संजय सिंह
वार्ड संख्या 15- ज्योति पोद्दार पहली बार
वार्ड संख्या 16- बेबी देवी निर्विरोध
वार्ड संख्या 17 स्वेता रानी
वार्ड संख्या 18 प्रसून कुमार
वार्ड संख्या 19 पूनम देवी जीती
वार्ड संख्या 20 मन्नत आलम जीती
वार्ड संख्या 21 अबुल हसन जीते
Fri, 30 Dec 2022 11:05 AM
Bihar Nagar Nikay Election Result: आरा नगर निगम चुनाव में दिग्गजों को झटका
आरा नगर निगम में मेयर पद पर जदयू एमएलसी राधाचरण साह की भावज नीलम देवी और भाकपा माले के तरारी विधायक सुदामा प्रसाद की पत्नी करारी हार की ओर अग्रसर हैं। जदयू एमएलसी ने चुनाव प्रचार में ताकत झोंक दी थी।
आरा नगर निगम में परिवर्तन की बयार
10 वार्ड नंबर तक की गिनती में पुराने दो वार्ड 5 और 6 के पार्षद ही बचा पाए कुर्सी। बाकी 8 पर नए चेहरे ने कब्जा जमाया।
वार्ड-1- कौसर जहां
वार्ड-2-किरण देवी
वार्ड-3- गुलशन खातुन
वार्ड-4-लालपरी देवी
वार्ड-5-रंजीत सिंह
वार्ड-6-मालती देवी, निर्विरोध
वार्ड-7-जितू चौरसिया
वार्ड-8-सम्राट सक्सेना
वार्ड-9-रानी सिंह
वार्ड-10- राधना देवी
वार्ड 11-आशा देवी (बम ओझा)
वार्ड 12-रंजना श्रीवास्तव
Fri, 30 Dec 2022 11:01 AM
Bihar Nagar Nikay Election Result: दरभंगा में कई वार्डों के नतीजे जारी
दरभंगा नगर निगम के विजेता वार्ड पार्षदों के नाम की घोषणा की जाने लगी है। अब तक जिन विजेता वार्ड पार्षदों के नाम की घोषणा की गई है उनमें वार्ड एक से तबस्सुम, वार्ड दो से जयंती देवी, वार्ड तीन से कुमकुम कुमारी, वार्ड चार से श्याम किशोर यादव, वार्ड पांच से पूजा मंडल, वार्ड छह से नारद यादव, वार्ड सात से रानी देवी, वार्ड आठ से संजू देवी, वार्ड से राकेश पासवान, वार्ड 10 से अमृता जालान, वार्ड 11 से सोनी पूर्वे तथा वार्ड 12 से मुकेश महासेठ शामिल हैं। इधर, डीएम राजीव रौशन भी मतगणना केंद्र पर पहुंचकर जायजा ले रहे हैं।
Fri, 30 Dec 2022 11:00 AM
Bihar Nagar Nikay Election Result: आरा नगर निगम के मेयर पद पर इंदु देवी आगे
आरा नगर निगम के मेयर पद पर इंदु देवी आगे चल रही हैं। अब तक हुई वोटों की गिनती में इंदु देवी को 8718, आरजू खातून को 3216, प्रियम (पूर्व मेयर) को 1401 और रुबी तिवारी (निवर्तमान मेयर) को 1196 मत मिले हैं। डिप्टी मेयर पद पर पूनम देवी (पति सरोज सिंह) 8500 वोटों से आगे चल रही हैं।
Fri, 30 Dec 2022 10:58 AM
Bihar Nagar Nikay Election Result: अररिया के नरपतगंज में चार वार्डों के नतीजे जारी
नरपतगंज नगर पंचायत चुनाव परिणाम।
1. वार्ड संख्या 01 कौशल कुमार दास 486 जीते
बम्मा दास 131 हारे।
2. वार्ड 02 बाल कुमार पासवान कुल वोट 122 जीते।
प्रमोद पासवान 108 हारे।
3. वार्ड संख्या 03 रीता देवी 289 जीती।
शकुंतला देवी 217 हारी
4. वार्ड संख्या 04 मुखी लाल पासवान 180 जीते।
सुनील कुमार पासवान 174 हारे।
Fri, 30 Dec 2022 10:57 AM
Bihar Nagar Nikay Election Result: गोपालपुर से मुख्य पार्षद बने इमाम जाकिर
सीवान जिले की गोपालपुर नगर पंचायत से इमाम जाकिर मुख्य पार्षद बन गए हैं। उप मुख्य पार्षद पद पर फहद अहमद अंसारी ने जीत दर्ज की है।
Fri, 30 Dec 2022 10:52 AM
Bihar Nagar Nikay Election Result: मशरक के दो वार्डों के नतीजे जारी
सारण जिले की नवगठित नगर पंचायत मशरक से भी रिजल्ट आना शुरू हो गए हैं। वार्ड 1 से अवधेश सिंह और 2 से राजेश तिवारी जीते हैं।
Fri, 30 Dec 2022 10:52 AM
Bihar Nagar Nikay Election Result: बसंतपुर नगर पंचायत के नतीजे जारी
सीवान जिले की बसंतपुर नगर पंचायत से अमित कुमार नें मुख्य पार्षद और अरुण कुमार सिंह ने उप मुख्य पार्षद पद पर जीत दर्ज की है।
Fri, 30 Dec 2022 10:50 AM
Bihar Nagar Nikay Election Result: पटना के तीन और वार्डों के नतीजे आए
पटना नगर निगम के वार्ड 38 से आशीष सिन्हा और वार्ड 47 से सतीश गुप्ता, वार्ड 21 से श्वेता रंजन की जीत की खबर आ रही है।
Fri, 30 Dec 2022 10:47 AM
Bihar Nagar Nikay Election Result: निर्मली नगर पंचायत की मुख्य पार्षद बनीं दुलारी देवी
सुपौल जिले की निर्मली नगर पंचायत से मुख्य पार्षद पर दुलारी देवी ने जीत दर्ज की है। वहीं, उप मुख्य पार्षद पद पर ललिता देवी विजयी हुई हैं।
Fri, 30 Dec 2022 10:46 AM
Bihar Nagar Nikay Election Result: चेनारी के मुख्य पार्षद पद पर उमा रंजन की जीत
रोहतास जिले की चेनारी नगर पंचायत के मुख्य पार्षद पद पर उमा रंजन ने जीत दर्ज कर ली है।
Fri, 30 Dec 2022 10:45 AM
Bihar Nagar Nikay Election Result: काराकाट नगर पंचायत के तीन वार्डों के नतीजे जारी
काराकाट नगर पंचायत के वार्ड 1 से बिपिन कुमार सिंह विजेता घोषित। वार्ड दो से संतोष कुमार तिवारी और वार्ड 3 से सुरेश माली ने जीत दर्ज की।
Fri, 30 Dec 2022 10:40 AM
Bihar Nagar Nikay Election Result: सासाराम नगर निगम के 5 और वार्डों के रिजल्ट जारी
सासाराम नगर निगम में वार्ड 6 से सूरज कुमार जीते, वार्ड 7 से अमित कुमार, वार्ड 8 से महेश, वार्ड 9 से बासमती कुंवर और वार्ड 11 से शैलेश कुमार जीत गए।
Fri, 30 Dec 2022 10:38 AM
Bihar Nagar Nikay Election Result: सीतामढ़ी नगर निगम के मेयर पद पर विशाल कुमार आगे
सीतामढ़ी नगर निगम मेयर पद के लिए चल रही मतगणना जारी है। अब तक विशाल कुमार को 10,058 वोट मिले, जबकि सुबंश राय को 7147 और रौनक जहा को 5780 मत मिले हैं।
Fri, 30 Dec 2022 10:35 AM
Bihar Nagar Nikay Election Result: आरा नगर निगम के मेयर पद पर इंदु देवी की निर्णायक बढ़त
आरा नगर निगम के मेयर पद पर इंदु देवी करीब पांच हजार वोटों से आगे चल रही हैं। उन्होंने निर्णायक बढ़त बना ली है। इंदु देवी भाजपा व्यवसायी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रेम पंकज उर्फ ललन की पत्नी हैं। दूसरे नंबर पर पूर्व मेयर प्रियम हैं।
Fri, 30 Dec 2022 10:34 AM
Bihar Nagar Nikay Election Result: सीतामढ़ी नगर निगम के 35 वार्डों के नतीजे जारी
सीतीमढ़ी नगर निगम के विजयी प्रत्याशियों की सूची-
वार्ड 1 से राजदेव साह
वार्ड 2 से शत्रुध्न कुमार
वार्ड 3 से शबनम अंसारी
वार्ड 4 अंशुल प्रकाश
वार्ड 5 से युसुफ अंसारी
वार्ड 6 से सुधीर कुमार
वार्ड 7 से सुशीला देवी
वार्ड 8 से ललन प्रसाद
वार्ड 9 से सीमा देवी
वार्ड 10 से रानी देवी
वार्ड 11 से अमृतेश मिश्रा
वार्ड 12 से गीता देवी
वार्ड 13 मौसम आफरीन
वार्ड 14 से लक्ष्मी देवी
वार्ड 15 से सलोनी देवी
वार्ड 16 से अमरेंद्र पासवान उर्फ गुड्डू पासवान
वार्ड 17 से मंजू देवी
वार्ड 18 से श्याम बाबू महतो
वार्ड 19 से सुरेंद्र साह
वार्ड 20 से आशुतोष प्रसाद यादव
वार्ड 21 से बबिता देवी
वार्ड 22 से बिंदु सिंह
वार्ड 23 से अमरेंद्र कुमार सिंह
वार्ड 25 से अरविंद कुमार
वार्ड 24 से रवि कुमार
वार्ड 26 तबस्सुम खातून
वार्ड 28 से अतुल्ला रहमानी
वार्ड 29 से चंदा देवी
वार्ड 31 से सीमांत शेखर
वार्ड नंबर 34 से पूजा कुमारी
वार्ड 35 से पूनम कुमारी
चुनाव में विजयी घोषित हुए है।
Fri, 30 Dec 2022 10:33 AM
Bihar Nagar Nikay Election Result: सीवान की आंदर नगर पंचायत से चंद्रावती देवी मुख्य पार्षद बनीं
सीवान जिले की आनंद नगर पंचायत से चंद्रवाती देवी ने मुख्य पार्षद पद पर जीत दर्ज की है। दिलीप कुमार उप मुख्य पार्षद बने हैं।
Fri, 30 Dec 2022 10:32 AM
Bihar Nagar Nikay Election Result: रानीगंज और जोकीहाट में इन प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की
अररिया जिले की रानीगंज नगर पंचायत से जीते प्रत्याशी-
वार्ड नंबर 01: अनिता देवी
वार्ड नंबर 02: रेखा देवी
वार्ड नंबर 03 कृष्ण कुमार सेनानी
वार्ड नंबर 04: निशा कुमारी
वार्ड नंबर 05: लुखो देवी
जोकीहाट नपं के जीते प्रत्याशी-
वार्ड 01: सुमैया परवीन
वार्ड 02 बबिता देवी
वार्ड03: बेबी देवी
वार्ड 04 रिंकी देवी
वार्ड 05: विलकिस खातून
वार्ड 06: गजाजा जबिन
वार्ड07: दानिश कासमी
वार्ड 08: मो. कासिम
वार्ड 09: मुनाजिर
Fri, 30 Dec 2022 10:30 AM
Bihar Nagar Nikay Election Result: समस्तीपुर के मेयर पद पर महेश्वर हजारी की पत्नी तीसरे नंबर पर
समस्तीपुर नगर निगम के मेयर पद के चुनाव में कुल 216 ईवीएम की गिनती की जानी है। 67 ईवीएम के गिनती के बाद-
किरण कुमारी को 7937 वोट मिले
अनीता राम को 7360 वोट मिले
संध्या हजारी को 4199 मत मिला। संध्या हजारी विधानसभा उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी की पत्नी हैं। महागठबंधन के सभी दलों ने उनका समर्थन भी किया था। लेकिन अभी तीसरे स्थान पर चल रही हैं।
Fri, 30 Dec 2022 10:23 AM
Bihar Nagar Nikay Election Result: कोईलवर के उप मुख्य पार्षद पद पर मनोरवा देवी की जीत
भोजपुर जिले की कोईलवर नगर पंचायत के उप मुख्य पार्षद पद पर मनोरमा देवी ने 1421 वोटों से जीत दर्ज की है। उपविजेता रहीं हसीना बानो को 1237 वोट मिले।
Fri, 30 Dec 2022 10:21 AM
Bihar Nagar Nikay Election Result: गया नगर निगम के निवर्तमान मेयर 500 वोटों से आगे
गया नगर निगम में निवर्तमान मेयर गणेश पासवान पहले राउंड के वोटों की गिनती के बाद 500 मतों से आगे चल रहे हैं।
Fri, 30 Dec 2022 10:20 AM
Bihar Nagar Nikay Election Result: छपरा नगर निगम के दो वार्डों के नतीजे जारी
छपरा नगर निगम की मतगणना जारी है। दो वार्डों का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। वार्ड 1 से रेशमा खातून और वार्ड 2 से नेहा कुमारी जीती हैं। निगम के मेयर व डिप्टी मेयर और निकायों में मुख्य व उप मुख्य पार्षद के लिए गिनती जारी। अन्य पदों पर रिजल्ट का इंतजार है।
Fri, 30 Dec 2022 10:19 AM
Bihar Nagar Nikay Election Result: पटना नगर निगम के दो वार्डों के नतीजे जारी
पटना नगर निगम के वार्ड नंबर 1 से छठिया देवी ने जीत दर्ज की है। वार्ड 29 में पार्षद पद पर विकास कुमार विजयी हुए हैं।
Fri, 30 Dec 2022 10:16 AM
Bihar Nagar Nikay Election Result: पूर्णिया नगर निगम में पहले राउंड की काउंटिंग के बाद विभा कुमारी आगे
पूर्णिया नगर निगम में पहले राउंड की गिनती समाप्त, मेयर पद पर-
विभा कुमारी -: 2978 वोट
अनंत भारती - 1126 वोट
राजकुमार चौधरी -: 1097 वोट
शाहिद रजा -: 293 वोट मिले
Fri, 30 Dec 2022 10:14 AM
गड़हनी की पहली मुख्य पार्षद बनीं कुबू निशां
भोजपुर की नवसृजित गड़हनी नगर पंचायत की पहली मुख्य पार्षद का ताज कुबू निशां के सिर सजा है। कुबू को 2469 वोट मिले। वे तस्लीम उर्फ गुड्डू की मां हैं। उपविजेता अनामिका देवी को 1864 वोट मिले। कुबू ने 605 वोटों से जीत दर्ज की है। वहीं, गड़हनी में उप मुख्य पार्षद पद पर सुनय परमार उर्फ बबलू सिंह ने जीत हासिल की है।
Fri, 30 Dec 2022 10:03 AM
Bihar Nagar Nikay Election Result: मुंगेर में 8 वार्डों का रिजल्ट जारी
मुंगेर के वार्ड नं 1 से आंसुवाला, वार्ड नं 2 से मीना देवी, वार्ड नं 3 से हीरो यादव, वार्ड नं 4 से शंकर रजक, वार्ड 5 से उर्मिला देवी, 6 से रंजीत (निर्विरोध), वार्ड 7 से तनवीर आलम और वार्ड 8 से बाबुल गुप्ता ने जीत दर्ज की है।
Fri, 30 Dec 2022 10:01 AM
Bihar Nagar Nikay Election Result: समस्तीपुर नगर निगम के तीन और वार्डों का रिजल्ट आया
समस्तीपुर नगर निगम के वार्ड नं 5 से पिंकी कुमारी (राय) 526 मत लाकर विजयी हुईं, जबकि वार्ड नं 6 से दिनेश कुमार 437 मत लाकर जीते। वार्ड नं 7 से मीना देवी 1384 मत लाकर विजयी हुईं।
Fri, 30 Dec 2022 10:00 AM
Bihar Nagar Nikay Election Result: सासाराम नगर निगम चुनावी रुझान
सासाराम नगर निगम के वार्ड 2 में गुड्डू पासवान आगे, वार्ड 6 से सरोज कुमार, वार्ड 3 से जितेंद्र नटराज, राजद के जिला युवा अध्यक्ष वार्ड 5 खुशबुन कुरैशी आगे
Fri, 30 Dec 2022 09:56 AM
Bihar Nagar Nikay Election Result: कोईलवर के मुख्य पार्षद बने सरताज आलम
भोजपुर की कोईलवर नगर पंचायत के मुख्य पार्षद पद पर सरताज आलम 14 वोटों से जीत गए हैं। उन्हें कुल 2239 वोट मिले। उपविजेता यादवेंद्र कुमार उर्फ वीरमनी को 2225 वोट मिले।
Fri, 30 Dec 2022 09:55 AM
Bihar Nagar Nikay Election Result: पिपरा में मुख्य पार्षद पद पर मनोज कुमार सिंह जीते
पिपरा नगर पंचायत से मुख्य पार्षद पद पर मनोज कुमार सिंह ने जीत दर्ज की है।
Fri, 30 Dec 2022 09:35 AM
Bihar Nagar Nikay Election Result: समस्तीुपुर नगर निगम के 4 वार्डों के नतीजे जारी
नगर निकाय चुनाव के मतों की गिनती के साथ परिणाम की घोषणा शुरू हो गई है।समस्तीपुर नगर निगम के वार्ड पार्षद पद पर वार्ड नं 1 से घनश्याम भरोष पंडित 814 मत लाकर विजयी हुए। वार्ड नं 2 से अंजू कुमारी 769 मत लाकर विजयी हुईं, जबकि वार्ड नं 3 से आरती कुमारी 437 मत लाकर जीतीं। वार्ड नं 4 से अनील कुमार गुप्ता ने 741 मत लाकर जीत दर्ज की है।
Fri, 30 Dec 2022 09:30 AM
Bihar Nagar Nikay Election Result: आरा नगर निगम के तीन वार्डों के नतीजे जारी
आरा नगर निगम के वार्ड एक से कौशर जहां, वार्ड 2 से किरण देवी, वार्ड 3 से गुलशन खातून ने जीत दर्ज की है।
Fri, 30 Dec 2022 09:28 AM
Bihar Nagar Nikay Election Result: अररिया में वोटों की गिनती जारी, कुछ देर में आएंगे रुझान
सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त के बीच शुक्रवार को अररिया जिला मुख्यालय स्थित मार्केटिंग यार्ड में नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण में हुए जोकीहाट, रानीगंज व नरपतगंज नगर पंचायत के पार्षद, उप मुख्य पार्षद व मुख्य पार्षद पदों के चुनाव की मतगणना जारी है। हालांकि अब तक एक भी नतीजे घोषित नहीं किए गए हैं लेकिन एक घंटे के बाद रूझान आने की उम्मीद है। दोपहर बाद परिणाम भी मिल जाने की संभावना है।
Fri, 30 Dec 2022 09:17 AM
Bihar Nagar Nikay Election Result: सासाराम में कड़ी सुरक्षा के बीच नगर निकायों की मतगणना जारी
सासाराम शहर के तकिया बाज़ार समिति में दूसरे चरण के नगर निकाय चुनाव की मतगणना जारी है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वोटों की गिनती की जा रही है। मतगणना निर्धारित समय सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू की गई। आधे घंटे बाद रुझान आने लगे। जैसे-जैसे रुझान आ रहे हैं, समर्थकों उत्साह बढ़ रहा है। सासाराम नगर निगम, चेनारी नगर पंचायत, काराकाट, दिनारा नगर पंचायत की मतगणना की जा रही है।
Fri, 30 Dec 2022 09:15 AM
Bihar Nagar Nikay Election Result: कटिहार में एमएलसी अशोक अग्रवाल की पत्नी मेयर पद पर आगे
कटिहार के तीन गछिया बाजार समिति स्थित मतगणना केंद्र पर नगर निकाय के मतदान की गिनती शुरू हो गई है। मेयर पद के लिए डाले गए वोटों की गिनती मे पहले राउंड में एमएलसी अशोक अग्रवाल की धर्मपत्नी मेयर पद के चुनाव में आगे हैं। उषा देवी पहले राउंड मे 5047 मत मिले। बरारी विधायक विजय सिंह की पत्नी प्रेमलता देवी को 1011 वोट, पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री राम प्रकाश महतो की धर्मपत्नी मीना देवी को 1278 वोट मिले हैं। पहले राउंड की गिनती खत्म हो गई है।
Fri, 30 Dec 2022 09:05 AM
Bihar Nagar Nikay Election Result: सुपौल में निकाय चुनाव की काउंटिंग जारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
सुपौल में भारत सेवक समाज कॉलेज मतगणना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता प्रबंध किया गया है। निर्मली ,वीरपुर और पिपरा नगर पंचायत के लिए मतगणना कार्य शुरू हो गया है। 56 बूथों की गिनती की जाएगी। कुल 218 उम्मीदवारों का भाग्य का फैसला दोपहर बाद हो जाएगा।
Fri, 30 Dec 2022 08:40 AM
Bihar Nagar Nikay Election Result: पटना में अतिरिक्त 2600 जवान तैनात
नगर निकाय चुनाव की मतगणना और जीत के बाद इलाके में शांति बनी रहे इसके लिए पटना पुलिस ने पुख्ता तैयारी कर ली है। इस दौरान काउंटिंग सेंटर सहित पूरी राजधानी में 26 सौ अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है। जरूरत पड़ने पर रिजर्व फोर्स की भी मदद ली जाएगी। एएन कॉलेज स्थित काउंटिंग सेंटर के बाहर तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। काउंटिंग सेंटर के 200 मीटर के दायरे में धारा 144 लागू है। अवैध प्रवेश करते ही गिरफ्तारी के आदेश दिए गए हैं।
Fri, 30 Dec 2022 08:24 AM
Bihar Nagar Nikay Election Result: ईवीएम की सुरक्षा में सेंध, पटना में मतगणना स्थल का गेट फांदते नजर आए युवक
पटना के एएन कॉलेज में बने मतगणना स्थल की सुरक्षा में सेंध लगी है। देर रात एएन कॉलेज के गेट को तीन युवक फांदते हुए नजर आए, इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों पर सवाल उठ रहे हैं।
Fri, 30 Dec 2022 08:02 AM
Bihar Nagar Nikay Election Result: बिहार के 68 नगर निकायों में वोटों की गिनती शुरू
17 नगर निगमों समेत बिहार के 68 निकायों में वोटों की गिनती शुरू हो गई है। पहले पोस्टल बैलेट के वोट गिने जाएंगे, इसके बाद ईवीएम से मतगणना होगी।
Fri, 30 Dec 2022 07:49 AM
Bihar Nagar Nikay Election Result: पटना की मेयर कौन? दोपहर तक साफ होगी तस्वीर
पटना नगर निगम की मेयर कौन होगी, इसकी स्थिति आज दोपहर तक साफ हो जाएगी। पटना में मेयर और डिप्टी मेयर के पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। मेयर पद के लिए 32, डिप्टी मेयर के लिए 16 और 75 वार्डों में पार्षदों के पद पर 477 प्रत्याशी मैदान में हैं। पहली बार जनता सीधे पटना की मेयर और डिप्टी मेयर चुनने वाली है। हालांकि, वोटिंग प्रतिशत कम होने की वजह से चुनाव नतीजे रोचक होने वाले हैं। पटना नगर निगम में महज 35 फीसदी लोगों ने मतदान किया था।
Fri, 30 Dec 2022 07:37 AM
Bihar Nagar Nikay Election Result: नगर निगमों में पहली बार जनता चुनकर भेजेगी मेयर
बिहार नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण में 17 नगर निगमों के नतीजे भी आ रहे हैं। पहली बार जनता वार्ड पार्षद के साथ-साथ सीधे मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव भी करने जा रही है। इससे पहले तक मेयर का चुनाव निर्वाचित वार्ड पार्षद करते थे।
Fri, 30 Dec 2022 07:27 AM
Bihar Nagar Nikay Election Result: पहले वार्ड पार्षदों के काउंटिंग होगी, मेयर चुनाव के नतीजे दोपहर तक आएंगे
नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण की काउंटिंग के दौरान पहले वार्ड पार्षद पद के लिए वोटों की गिनती की जाएगी। इसके बाद मेयर और डिप्टी मेयर के पदों पर काउंटिंग की जाएगी। मेयर-डिप्टी मेयर चुनाव के नतीजे दोपहर तक जारी होने की संभावना है।
Fri, 30 Dec 2022 07:16 AM
Bihar Nagar Nikay Election Result: सुबह 8 बजे शुरू होगी वोटों की गिनती
बिहार के 68 नगर निकायों में चुनाव के नतीजे आज आ रहे हैं। दूसरे चरण के वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू ।
वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर क्लिक करें और पेज को लाइक करें
कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद