Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    सीतामढ़ी ने पहली बार चुनी महिला मेयर: रौनक जहां परवेज ने 3013 वोटों से जीत दर्ज की

    रौनक जहां बनीं सीतामढ़ी की पहली मेयर, भ्रम फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई



    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90


    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट
    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र  / दीपक कुमार 

    सीतामढ़ी: बिहार के सीतामढ़ी नगर निगम के पहले चुनाव में रौनक जहां परवेज ने मेयर पद जीता है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी विशाल कुमार को 3013 वोटों के अंतर से हराया। रौनक जहां को 21,562 वोट मिले, जबकि विशाल कुमार को 18,549 वोट प्राप्त हुए। यह पहली बार है जब सीतामढ़ी नगर निगम में चुनाव हुआ और इस चुनाव में रौनक जहां परवेज को पहली मेयर बनने का गौरव प्राप्त हुआ है।


    यह भी पढ़े-

    Bihar Nagar Nikay Election Result 2022 LIVE: पटना ,मुजफ्फरपुर सीतामढ़ी की मेयर सिट पर महिला का कब्जा

    Bihar Nagar Nikay Election Result 2022 LIVE: पटना ,मुजफ्फरपुर सीतामढ़ी की मेयर सिट पर महिला का कब्जा


    रिजल्ट को लेकर घंटों बनी रही ऊहापोह

    मतगणना सुबह आठ शुरू हुई, जिसके बाद एक-डेढ़ बजे तक मेयर पद के लिए मतों की मतगणना की जा चुकी थी, लेकिन साढ़े तीन बजे तक परिणाम की आधिकारिक घोषणा नही की जा सकी। रौनक और विशाल के सनर्थकों में ऊहापोह की स्थिति बनी रही। बाद में जिला सूचना और जनसंपर्क पदाधिकारी कमल कुमार सिंह ने मीडिया कोषांग में पत्रकारों को बताया कि रौनक जहां परवेज 3013 मतों से चुनाव जीत गई हैं। उन्होंने रौनक और विशाल को मिले मतों की जानकारी दी।

    रौनक के पति ने जीत की पुष्टि की

    इधर, मीडिया कोषांग के समीप पहुंचे रौनक जहां के पति मो. आरिफ हुसैन ने मीडियाकर्मियों को सिर्फ इतना बताया कि रौनक जहां परवेज सीतामढ़ी नगर निगम की पहली मेयर बन गई हैं। वहीं रिजल्ट को लेकर गहमागहमी के बीच करीब दो बजे मतगणना हॉल में डीएम मनेश कुमार मीणा पहुंचे। उनसे पांच मिनट पहले एसपी हर किशोर राय और निर्वाची पदाधिकारी सह डीडीसी विनय कुमार भी मतगणना केंद्र पहुंचे थे।

    भ्रम फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

    सीतामढ़ी जिला सूचना एवं जन संपर्क पदाधिकारी (डीपीआरओ) कमल सिंह ने  ने कहा कि मतों की गणना में कोई समस्या नहीं आई न रीकाउंटिंग जैसी बात हुई। हां, रिजल्ट में थोड़ा विलंब हुआ उसको लेकर लोगों का धैर्य टूटा और कुछ लोगों ने अफवाह फैला दी, जिससे भ्रम की स्थिति पैदा हुई। रिजल्ट में बदलाव की बात का जिला प्रशासन पुरजोर खंडन करता है। अफवाह के जरिये भ्रम की स्थिति पैदा करने वाले लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी। जिला निर्वाची पदाधिकारी सह सीतामढ़ी के डीडीसी विनय कुमार की तरफ से रिजल्ट को लेकर अभी तक कोई बयान सामने नहीं आया है और न उनसे संपर्क स्थापित हो पा रहा है।

    सीतामढ़ी नगर निगम चुनाव परिणाम- वार्डवार निर्वाचित प्रत्याशी

    वार्ड 1 से राजदेव साह

    वार्ड 2 से शत्रुध्न कुमार

    वार्ड 3 से शबनम अंसारी

    वार्ड 4 अंशुल प्रकाश

    वार्ड 5 से युसुफ अंसारी

    वार्ड 6 से सुधीर कुमार

    वार्ड 7 से सुशीला देवी

    वार्ड 8 से ललन प्रसाद

    वार्ड 9 से सीमा देवी

    वार्ड 10 से रानी देवी

    वार्ड 11 से अमृतेश कुमार

    वार्ड 12 से गीता देवी

    वार्ड 13 मौसम आफरीन

    वार्ड 14 से लक्ष्मी देवी

    वार्ड 15 से सलोनी देवी

    वार्ड 16 से अमरेंद्र पासवान उर्फ गुड्डू पासवान

    वार्ड 17 से सीमा देवी

    वार्ड 18 से शंभु महतो

    वार्ड 19 से सुरेंद्र साह

    वार्ड 20 से अशोक प्रसाद यादव

    वार्ड 21 से बबिता कुमारी

    वार्ड 22 से बिंदु सिंह

    वार्ड 23 से अमरेंद्र कुमार सिंह

    वार्ड 24 से रवि कुमार

    वार्ड 25 से अरविंद कुमार

    वार्ड 26 से तबस्सुम खातून

    वार्ड 27 से रूखसाना खातून

    वार्ड 28 से अताउल्लाह रहमानी

    वार्ड 29 से चंदा देवी

    वार्ड 30 से गगनु मुखिया

    वार्ड 31 से सिमांत शेखर

    वार्ड 32 से नसीम अंसारी

    वार्ड 33 से मलाइका तबस्सुम

    वार्ड 34 से पूजा कुमारी

    वार्ड 35 से पूनम कुमारी

    वार्ड 36 से कृष्णनंदन कुमार

    वार्ड 37 से पूनम कुमारी

    वार्ड 38 से रौनक जहां परवेज

    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/


    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें 



    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728