बिहटा पुलिस ने 2 लग्जरी कारों समेत 5 तस्करों को 9 लाख की शराब के साथ गिरफ्तार किया
We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र / रईस अहमद
पटना:- बिहार में शराबबंदी के बावजूद शराब की तस्करी धड़ल्ले से जारी है। वहीं पुलिस और उत्पाद विभाग लगातार इस पर नकेल कसने की कोशिश कर रही है। इसी कड़ी में पटना जिले के बिहटा पुलिस ने रामनगर गांव के पास वाहन जांच के दौरान 2 लग्जरी कार से 9 लाख मूल्य की विदेशी शराब को बरामद किया है। इस दौरान पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार भी किया है।
Breaking News Live: सुखविंदर सिंह सुक्खू बने मुख्यमंत्री, गुजरात में लगेगा आप को झटका, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
बिहटा थानाध्यक्ष सनोवर खान ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार बिहटा-आरा मार्ग पर वाहन चेकिंग किया जा रहा था। रामनगर गांव के पास पुलिस को देखते ही दोनों कार चकमा देने की कोशिश करने लगे। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों कारों को जब्त लाया गया, जांच के दौरान दोनों कारों से 365 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया।
बिहटा में दिन दहाड़े अज्ञात अपराधियों ने युवक को मारी गोली।
ब्रांडेड शराब और बीयर की पेटियों को कार की डिक्की और सीट के नीचे छुपा कर रखा गया था. इस दौरान गिरफ्तार सभी लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले में उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान की जा रही है।
आप हमें से इस माध्यम से भी जुड़ सकते है
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद