Breaking News Live: सुखविंदर सिंह सुक्खू बने मुख्यमंत्री, गुजरात में लगेगा आप को झटका, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र / ब्यूरो रिपोर्ट
Breaking News Live: पीएम मोदी आज महाराष्ट्र में 75,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे. वह आज गोवा में मोपा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे का भी उद्घाटन करेंगे. राजस्थान के बूंदी के बलदेवपुरा गांव से कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा फिर से शुरू हो गई है. कांग्रेस सांसद और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की नेतृत्व में यह यात्रा कन्याकुमारी से शुरू की गयी थी जिसे कश्मीर तक जाना है.
बिहटा में दिन दहाड़े अज्ञात अपराधियों ने युवक को मारी गोली।
लाइव अपडेट
पंजाब के अबोहर से भारी संख्या में हथियार बरामद
बीएसएफ के जवानों ने पंजाब के अबोहर से दो एके 47 राइफल, 4 राइफल मैगजीन, 2 पिस्टल और 4 पिस्टल मैगजीन और कारतूस बरामद किए.
सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की ली
सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर की मौजूदगी में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली.
ये भी पढ़े-मैनपुरी में सपा और रामपुर में भाजपा की जीत पर मायावती ने उठाए सवाल
गुजरात में AAP को लग सकता है बड़ा झटका, भूपत भायाणी BJP में हो सकते है शामिल
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गुजरात में आम आदमी पार्टी के विसवादार से विधायक भूपत भायाणी आज बीजेपी का दामन थाम सकते हैं.
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष पद से आदेश गुप्ता ने दिया इस्तीफा
भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेताओं ने दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता का पद से इस्तीफा स्वीकार कर लिया है. वीरेंद्र सचदेवा को वर्तमान में दिल्ली भाजपा उपाध्यक्ष को अगली व्यवस्था तक कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है.
PM मोदी ने AIIMS नागपुर का किया उद्घाटन, 2017 में रखी थी आधारशिला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अत्याधुनिक सुविधाओं वाले AIIMS नागपुर का उद्घाटन किया. जुलाई 2017 में उन्होंने इसकी आधारशिला रखी थी.
नागपूर मेट्रो फेज 1 का उद्घाटन, पीएम मोदी ने दिखायी हरी झंडी
शहरी गतिशीलता में क्रांति लाने वाले एक और कदम के तहत प्रधानमंत्री 'नागपुर मेट्रो के पहले चरण' को राष्ट्र को समर्पित किया. वह खपरी मेट्रो स्टेशन पर दो मेट्रो ट्रेनों- खपरी से ऑटोमोटिव स्क्वायर (ऑरेंज लाइन) और प्रजापति नगर से लोकमान्य नगर (एक्वा लाइन) तक हरी झंडी दिखायी. नागपुर मेट्रो के पहले चरण को 8650 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित किया गया है.
नागपुर और बिलासपुर के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को PM मोदी को दिखायी हरी झंडी
महाराष्ट्र के नागपुर रेलवे स्टेशन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नागपुर और बिलासपुर के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखायी. नागपुर में सार्वजनिक समारोह में, वह लगभग 590 करोड़ रुपये और 360 करोड़ रुपये की लागत से पुनर्विकास किए जाने वाले नागपुर रेलवे स्टेशन और अजनी रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की आधारशिला रखेंगे. प्रधानमंत्री सरकारी रखरखाव डिपो, अजनी (नागपुर) और नागपुर-इटारसी तीसरी लाइन परियोजना के कोहली-नरखेर खंड को राष्ट्र को समर्पित करेंगे.
महाराष्ट्र में सात पुलिस कांस्टेबल और तीन अधिकारी निलंबित
महाराष्ट्र में सात पुलिस कांस्टेबलों और तीन अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है. बता दें कि बीते शनिवार को महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री चंद्रकांत पाटिल पर स्याही फेंके जाने की घटना के सिलसिले में पिंपरी चिंचवाड़ पुलिस ने अपने सात पुलिस कांस्टेबलों और तीन अधिकारियों पर यह कार्रवाई की है.
लोकप्रिय ट्रेन रांची गरीब रथ में 12 दिसंबर से मिलेगी यह सुविधा, वोटिंग लिस्ट होगी कम
सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश के सीएम पद और मुकेश अग्निहोत्री डिप्टी सीएम पद की लेंगे शपथ
कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू रविवार को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. निवर्तमान विधानसभा में विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे.
राजस्थान के बूंदी से फिर शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा
राजस्थान के बूंदी के बलदेवपुरा गांव से कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा फिर से शुरू हो गई है. कांग्रेस सांसद और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की नेतृत्व में यह यात्रा कन्याकुमारी से शुरू की गयी थी जिसे कश्मीर तक जाना है.
पीएम मोदी आज महाराष्ट्र में 75,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे. वह आज गोवा में मोपा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे का भी उद्घाटन करेंगे.
आप हमें से इस माध्यम से भी जुड़ सकते है
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद