Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    दिल्ली एमसीडी चुनाव परिणाम 2022 लाइव:महरौली वार्ड 155 में आप प्रत्याशी 435 वोट से आगे



     



    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90

    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र  टीम रिपोर्ट 

    दिल्ली नगर निगम चुनाव LIVE:  दिल्ली नगर निगम चुनाव के नतीजे आज यानी बुधवार को जारी होंगे। Delhi Nagar Nigam Chunav Result 2022 के लिए मतों की गिनती शुरू हो चुकी है। इस बार MCD Chunav Result 2022 में भ्रष्टाचार, साफ-सफाई, कूड़े के पहाड़ का मुद्दा छाया रहा। Election Commission की तरफ से काउंटिंग के लिए पूरी दिल्ली में कुल 42 काउंटिंग सेंटर्स बनाए गए हैं। आइए जानते हैं चुनाव नतीजे से जुड़ी हर लाइव अपडेट। 


    11:04 AM, 07 Dec 2022

    महरौली वार्ड 155 से आप के रेखा महेंद्र चौधरी बीजेपी के इंदु शर्मा से 435 वोट से आगे चल रही है 

    10:46 AM, 07 Dec 2022

    MCD Election Results 2022 को लेकर ताजा अपडेट, मदनपुर खादर ईस्ट से AAP प्रत्याशी जीते

    एमसीडी चुनाव को लेकर चल रही वोटों की गिनती के बीच आम आदमी पार्टी के लिए अच्छी खबर आई है। मदनपुर खादर ईस्ट से आप प्रत्याशी सोनू चौहान ने 311 वोटों से जीत दर्ज की है।


    10:44 AM, 07 Dec 2022

    MCD Chunav Result 2022 को लेकर ताजा अपडेट, कोटला मुबारकपुर से BJP जीती

    दिल्ली नगर निगम चुनाव को लेकर चल रही मतगणना के बीच ताजा अपडेट आया है। कोटला मुबारकपुर से बीजेपी प्रत्याशी कुसुम लता ने करीब 4550 वोटों से जीत दर्ज की है।

    दिल्ली एमसीडी चुनाव परिणाम 2022 लाइव:महरौली वार्ड 155 में आप प्रत्याशी 435 वोट से आगे


    10:41 AM, 07 Dec 2022

    MCD Election Results 2022 को लेकर ताजा अपडेट, सागरपुर वार्ड में BJP और AAP में कांटे की टक्कर

    सागरपुर वार्ड में भाजपा और आप प्रत्याशी के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। भाजपा प्रत्याशी पूनम जिंदल आगे चल रही हैं। उन्हें अब तक की गणना में 4381 मत मिले हैं, वहीं आप प्रत्याशी सिम्मी यादव को 4187 मत मिले हैं।


    10:36 AM, 07 Dec 2022

    MCD Chunav Result 2022 को लेकर ताजा अपडेट, ईसापुर और रोशनपुरा वार्ड में बड़ा उलटफेर

    नगर निगम चुनाव को लेकर हो रही मतगणना के बीच ताजा अपडेट आया है। नजफगढ़ विधानसभा क्षेत्र में ईसापुर और रोशनपुरा वार्ड में बड़ा उलटफेर दिख रहा है। मीना देवी पहले स्थान पर, पिंकी तक्षक दूसरे स्थान पर और सुमन डागर पूर्व पार्षद तीसरे स्थान पर पहुंच गई हैं। वहीं, रोशनपुरा वार्ड से भाजपा के बांके पहलवान और आम आदमी पार्टी के संजय पाराशर के बीच कड़ी टक्कर देखी जा रही है।


    10:29 AM, 07 Dec 2022

    Delhi MCD Election Result 2022 को लेकर ताजा अपडेट, लाजपत नगर से BJP के कुंवर अर्जुन पाल जीते

    एमसीडी चुनाव को लेकर हो रही मतगणना के बीच ताजा अपडेट आया है। लाजपत नगर से भाजपा के प्रत्याशी कुंवर अर्जुन पाल ने 2828 वोटों से जीत दर्ज की है। 


    एमसीडी चुनाव को लेकर ताजा अपडेटः-

    पार्टी—     आगे----जीत

    भाजपा-----103-----5

    आप------120----3

    कांग्रेस-----12------0

    बसपा-------1-----0

    एनसीपी------1----0

    अन्य------4-------0

    कुल रुझान व नतीजे-249 सीटें


    10:20 AM, 07 Dec 2022

    Delhi MCD Chunav Result 2022 को लेकर ताजा अपडेट, राजनगर से AAP आगे

    एमसीडी चुनाव को लेकर अब तक के ताजा रुझान में भारतीय जनता पार्टी की राजनगर से उम्मीदवार अरुणा रावत को आम आदमी पार्टी की पूनम भारद्वाज ने 498 मत से पछाड़ दिया है।


    10:17 AM, 07 Dec 2022

    MCD Election Result 2022 को लेकर ताजा अपडेट, नजफगढ़ विधानसभा ईसापुर वार्ड में स्वतंत्र उम्मीदवार आगे

    MCD Election Results 2022 दिल्ली नगर निगम चुनाव को लेकर अब तक के ताजा रुझान में नजफगढ़ विधानसभा ईसापुर वार्ड में स्वतंत्र उम्मीदवार मीना देवी पूर्व निगम पार्षद भाजपा के उम्मीदवार सुमन डागर से आगे चल रही हैं।


    एमसीडी अपडेटः-

    भाजपा-112

    आप-114

    कांग्रेस-10

    अन्य-4

    कुल रुझान-242 सीटें


    10:14 AM, 07 Dec 2022

    MCD Election Results 2022 को लेकर ताजा रुझान, मटियाला वार्ड से BJP आगे

    MCD Election Results 2022 दिल्ली नगर निगम चुनाव को लेकर अब तक के ताजा रुझान में मटियाला वार्ड में पहले राउंड में बीजेपी प्रत्याशी अनुराधा शर्मा आगे चल रही हैं।

    10:06 AM, 07 Dec 2022

    MCD Chunav Result 2022 को लेकर ताजा रुझान, नजफगढ़ वार्ड से BJP आगे

    नजफगढ़ विधानसभा के नजफगढ़ वार्ड से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार अमित खरकड़ी आम आदमी पार्टी के उम्मीदवआर राजवीर डबास से 227 मतों से आगे चल रहे हैं।


    10:00 AM, 07 Dec 2022

    MCD Election Results Live को लेकर ताजा रुझान, सागरपुर वार्ड से BJP आगे

    Delhi Municipal Election Results Live एमसीडी को लेकर अब तक के ताजा रुझान में सागरपुर वार्ड से भी बीजेपी प्रत्याशी पूनम जिंदल आगे चल रही हैं।


    09:58 AM, 07 Dec 2022

    Delhi Nagar Nigam Chunav Result 2022 को लेकर ताजा रुझान, डाबड़ी वार्ड से BJP आगे

    Delhi Nagar Nigam Chunav Result 2022 एमसीडी को लेकर अब तक के ताजा रुझान में बैलट राउंड में डाबड़ी वार्ड से बीजेपी प्रत्याशी विनय चौहान आगे चल रहे हैं। वहीं आप प्रत्याशी दूसरे स्थान पर बने हुए हैं।


    09:54 AM, 07 Dec 2022

    MCD Election 2022 Result Live को लेकर ताजा रुझान, विकासपुरी वार्ड से AAP आगे

     Delhi Nagar Nigam Chunav Result 2022 एमसीडी को लेकर अब तक के ताजा रुझान में विकासपुरी वार्ड में तीसरे चरण की मतगणना के बाद आप प्रत्याशी साहिब आसिवाल 2600 मतों से आगे चल रहे हैं।

    दिल्ली एमसीडी चुनाव परिणाम 2022 लाइव: BJP ने रुझानों में बनाई बढ़त, भाजपा 126 और आप 117 सीटों पर आगे


    10, 000 से अधिक पुलिस कर्मी तैनात 

    यह सेंटर शास्त्री पार्क, यमुना विहार, मयूर विहार, नंद नगरी, द्वारका, ओखला, मंगोलपुरी, पीतमपुरा, अलीपुर और मॉडल टाउन में बनाए गए हैं। सभी केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, पुलिस बलों की 20 कंपनियां, 10, 000 से अधिक पुलिस कर्मियों को केंद्रों पर तैनात किया गया है। आइए जानते हैं चुनाव नतीजे से जुड़ी हर लाइव अपडेट।  

    JNU क्यों बनता जा रहा है विवादों का केंद्र ? किसे है ब्राह्मणों और बनियों से नफरत ?देश को बड़ा खतरा


    09:52 AM, 07 Dec 2022
    MCD Chunav Result 2022 को लेकर आतिशी ने बोलीं- नगर निगम में होगा AAP का कब्जा
    आम आदमी पार्टी मुख्यालय पहुंचीं पार्टी की नेता आतिशी ने कहा कि थोड़ा इंतजार कीजिए, नगर निगम में AAP ही आएगी। भाजपा और आप के अभी तक के रुझान पर उन्होंने यह बात कही। बता दें कि आप और भाजपा बराबर पर चल रही है। आप मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं का पहुंचना जारी है।

    09:49 AM, 07 Dec 2022
    MCD Election 2022 Result Live को लेकर ताजा रुझान, छावला वार्ड से कांग्रेस प्रत्याशी सुखबीर शौकीन आगे
    Delhi Nagar Nigam Chunav Result 2022 एमसीडी को लेकर अब तक के ताजा रुझान में छावला वार्ड से कांग्रेस प्रत्याशी सुखबीर शौकीन आगे चल रहे हैं।

    09:47 AM, 07 Dec 2022
    MCD Chunav Result 2022 को लेकर ताजा रुझान, नंगली सकरावती वार्ड से BJP आगे
    Delhi Nagar Nigam Chunav Result 2022 एमसीडी को लेकर अब तक के ताजा रुझान में नंगली सकरावती वार्ड से भाजपा आगे चल रही है।

    एमसीडी अपडेटः-
    भाजपा-109
    आप-105
    कांग्रेस-8
    एनसीपी-1
    अन्य-5
    कुल रुझान-228 सीटें

    09:43 AM, 07 Dec 2022
    Delhi Nagar Nigam Chunav Result 2022 को लेकर ताजा रुझान, द्वारका ए वार्ड से AAP आगे
    एमसीडी को लेकर अब तक के ताजा रुझान में द्वारका ए वार्ड से पहले राउंड में आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी शालिनी सिंह आगे चल रही हैं।

    09:40 AM, 07 Dec 2022
    MCD Election Result 2022 Live को लेकर ताजा रुझान, द्वारका बी वार्ड में BJP आगे
    एमसीडी को लेकर अब तक के ताजा रुझान में द्वारका बी वार्ड में पहले राउंड में भाजपा आगे चल रही है।

    09:38 AM, 07 Dec 2022
    MCD Election Result 2022 Live को लेकर आ रहे रुझान, कुंवर सिंह नगर से BJP आगे
    Delhi Nagar Nigam Chunav Result 2022 एमसीडी को लेकर अब तक के ताजा रुझान में कुंवर सिंह नगर से भाजपा प्रत्याशी शशिप्रभा आगे चल रही हैं।

    09:36 AM, 07 Dec 2022
    MCD Chunav Result 2022 को लेकर आ रहे रुझान, बापरौला वार्ड से निर्दलीय प्रत्याशी सतपाल सोलंकी आगे
    एमसीडी को लेकर शुरुआती रुझान सामने आ रहे हैं। अब तक के ताजा रुझान में बापरौला वार्ड से निर्दलीय प्रत्याशी सतपाल सोलंकी आगे चल रहे हैं।

    09:34 AM, 07 Dec 2022
    MCD Election Results 2022 को लेकर आ रहे रुझान, विकासपुरी वार्ड से AAP आगे
     दिल्ली नगर निगम चुनाव को लेकर शुरुआती रुझान सामने आ रहे हैं। ताजा रुझान में विकासपुरी वार्ड के आप प्रत्याशी साहिब आसिवाल ने भाजपा प्रत्याशी सुनील जिंदल को पीछे छोड़ा।

    09:32 AM, 07 Dec 2022
    MCD Chunav Result 2022 को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से हो रही मतगणना
    दिल्ली नगर निगम चुनाव को लेकर 42 मतगणना केंद्रों पर शांति पूर्ण तरीके से मतगणना हो रही है। अभी तक किसी भी प्रकार की पुलिस कॉल नहीं आई है। मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के बेहद खास और कड़े इंतजाम किए गए हैं। सभी केंद्रों और उसके आसपास की निगरानी ड्रोन कैमरे से की जा रही। मतदान केंद्र के बाहर के रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सभी केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा की गई है और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की 20 कंपनियां और 10,000 से अधिक पुलिस कर्मियों को केंद्रों पर तैनात किया गया है।

    09:27 AM, 07 Dec 2022
    MCD Election 2022 Result Live को लेकर आ रहे रुझान, सिसोदिया के क्षेत्र में 2 वार्डों पर BJP आगे
    दिल्ली नगर निगम चुनाव को लेकर शुरुआती रुझान सामने आ रहे हैं। रुझान में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के विधानसभा क्षेत्र में दो वार्डों पर भाजपा आगे चल रही है।

    09:16 AM, 07 Dec 2022
    MCD Chunav Result 2022 को लेकर BJP ने किया जीत का दावा
    एमसीडी चुनाव को लेकर दिल्ली भाजपा के नेता हरीश खुराना ने कहा कि हमने कचरे के निस्तारण के लिए काम किया और यह कोरोना के दौरान भी जारी रहा। भाजपा ने काम किया है। इसलिए हमें विश्वास है कि अगला मेयर बीजेपी का ही होगा। पिछली बार भी सर्वे में बीजेपी को 50 सीटें मिली थीं, लेकिन हम दो-तिहाई बहुमत से जीते थे।


    09:11 AM, 07 Dec 2022
    MCD Election Results 2022 को लेकर AAP का दावा, मेयर हमारी पार्टी का होगा
    एमसीडी चुनाव को लेकर शुरुआती रुझान सामने आ रहे हैं। इसे लेकर आप विधायक सौरभ भारद्वाज ने अपने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि हमें 180 से ज्यादा सीटें मिलने वाली हैं। अगर वोटर हमारा पक्ष लेते हैं तो हम 230 सीटों के पार भी जा सकते हैं। मेयर हमारी पार्टी का होगा। मुझे लगता है कि एग्जिट पोल आम आदमी पार्टी की जीत की ओर इशारा कर रहे हैं।


    09:02 AM, 07 Dec 2022
    MCD Election Result 2022 Live को लेकर आ रहे रुझान, जैतपुर में आम आदमी पार्टी आगे
    MCD Election Result 2022 Live को लेकर आ रहे रुझान, जैतपुर में आम आदमी पार्टी आगे
     दिल्ली नगर निगम चुनाव को लेकर शुरुआती रुझान सामने आ रहे हैं। जैतपुर सीट पर आम आदमी पार्टी आगे चल रही है।

    09:00 AM, 07 Dec 2022
    Delhi Nagar Nigam Chunav Result 2022 को लेकर आ रहे रुझान, बदरपुर सीट पर AAP आगे
    एमसीडी चुनाव के शुरुआती रुझान में बदरपुर सीट से आम आदमी पार्टी आगे चल रही है।

    08:59 AM, 07 Dec 2022
    MCD Chunav Result 2022 को लेकर मोलरबंद से आम आदमी पार्टी आगे
    दिल्ली नगर निगम चुनाव में मोलरबंद सीट पर आम आदमी पार्टी आगे चल रही है। 

    08:55 AM, 07 Dec 2022
    MCD Election 2022 Result Live को लेकर शुरुआती रुझानों में इन सीटों पर BJP आगे
    दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव के शुरुआती रुझानों में चांदनी चौक, मयूर विहार-1, राजौरी गार्डन, न्यूज अशोक नगर और सरिता विहार सीट पर भाजपा आगे चल रही है।

    08:51 AM, 07 Dec 2022
    Delhi Nagar Nigam Chunav Result 2022 को लेकर शुरुआती रुझानों में BJP को बढ़त
    Delhi Nagar Nigam Chunav Result 2022 दिल्ली नगर निगम चुनाव को लेकर शुरुआती रुझानों में भाजपा ने बढ़त बना ली है। अब तक के रुझानों में भाजपा 128, आप 102 और कांग्रेस 4 सीट पर आगे है।

    08:46 AM, 07 Dec 2022

    MCD Election Results 2022 को लेकर भाजपा और AAP में कांटे की टक्कर

     दिल्ली नगर निगम चुनाव को लेकर आप और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। शुरुआती रुझानों में भाजपा 120 और आप 102 सीटों पर आगे चल रही है। 


    08:37 AM, 07 Dec 2022

    Delhi Nagar Nigam Election Result 2022 को लेकर रुझान आने शुरू, नवादा वार्ड से BJP आगे

    दिल्ली नगर निगम चुनाव को लेकर रुझान आने शुरू हो गए हैं। शुरुआती रुझान में नवादा वार्ड से बीजेपी आगे चल रही है।

    यह भी पढ़े- वाह रे कानून,जिंदा लड़की के हत्या के आरोप में 7 साल से जेल में बंद है युवक विष्णु

    Delhi Nagar Nigam Chunav Result 2022

    08:24 AM, 07 Dec 2022

    MCD Election 2022 Result Live को लेकर मोहन गार्डन वार्ड से AAP प्रत्याशी आगे

    दिल्ली नगर निगम चुनाव को लेकर शुरुआती रुझान सामने आ रहे हैं। मोहन गार्डन वार्ड से AAP प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।


    08:22 AM, 07 Dec 2022

    MCD Election Result 2022 में जीत को लेकर भाजपा आश्वस्त

    Delhi MCD Chunav Result 2022 LIVE: दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा, "चुनाव परिणाम भाजपा के पक्ष में आएंगे। वहीं उपाध्यक्ष राजीव बब्बर ने कहा कि कार्यकर्ताओं से मिले फीडबैक को लेकर भाजपा जीत के लिए आश्वस्त है। परिणाम जो भी आएंगे, भाजपा उसे स्वीकार करेगी।

    यह भी पढ़े- केजरीवाल सरकार ने फीर दिया धोखा ,बढ़ा एसोसिएशन में आक्रोश,दिल्ली व पंजाब में करेंगे सड़क जाम


    08:17 AM, 07 Dec 2022

    MCD Election Results 2022 को लेकर शुरुआती रुझानों में AAP को बढ़त

    दिल्ली नगर निगम चुनाव को लेकर शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी को बढ़त मिलती दिख रही है। पहले रुझान में AAP को 17 और भाजपा को 9 सीटों पर आगे चल रही है।


    08:07 AM, 07 Dec 2022

    Delhi Nagar Nigam Election Result 2022 को लेकर रुझान आने हुए शुरू

    दिल्ली नगर निगम चुनाव को लेकर रुझान आने शुरू हो गए हैं। शुरुआती रुझान में तीन सीट पर भाजपा तो दो सीट पर आम आदमी पार्टी आगे चल रही है।


    08:06 AM, 07 Dec 2022

    MCD Chunav Result 2022 को लेकर CM केजरीवाल के पिता बोले- दिल्ली में बनेगी डबल इंजन सरकार

    दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पिता ने दावा किया है कि दिल्ली में इस बार डबल इंजन सरकार बनेगी।


    08:04 AM, 07 Dec 2022

    MCD Election Results 2022 को लेकर सबसे पहले पोस्टल बैलट की होगी काउंटिंग

     दिल्ली नगर निगम चुनाव को लेकर सबसे पहले 6764 पोस्टल बैलट की काउंटिंग की जाएगी। 


    07:57 AM, 07 Dec 2022

    MCD Election Results 2022 को लेकर आम आदमी पार्टी के दफ्तर सजाए गए

    दिल्ली नगर निगम चुनाव के नतीजों को लेकर आम आदमी पार्टी काफी उत्साहित दिख रही है। पार्टी को एग्जिट पोल्स में बढ़त मिलने की बात सामने आई है। इसे देखते हुए पार्टी के दफ्तरों को सजाया गया है। कार्यकर्ता भी पार्टी कार्यालय पहुंच चुके हैं।


    07:52 AM, 07 Dec 2022

    Delhi Nagar Nigam Chunav Result 2022 को लेकर AAP ने दिया नया नारा

    एग्जिट पोल में जीत देखकर आम आदमी पार्टी खुश है और पार्टी ने नया नारा जारी किया है। AAP का नया नारा है अच्छे होंगे 5 साल, एमसीडी में भी केजरीवाल। पार्टी के दफ्तर में ये नारे लिखे बैनर लगाए गए हैं।


    07:45 AM, 07 Dec 2022

    MCD Chunav Result 2022 को लेकर मतगणना केंद्र पहुंचे मोहन गार्डन से BJP प्रत्याशी

    MCD Election Results 2022

    07:40 AM, 07 Dec 2022

    MCD Chunav Result 2022 को लेकर मतगणना केंद्रों पर पहुंच रहे पोलिंग एजेंट

    MCD Chunav Result 2022 को लेकर मतगणना केंद्रों पर पहुंच रहे पोलिंग एजेंट

    चुनाव आयोग के निर्देश के अनुसार, द्वारका में मतगणना केंद्रों के सामने का रास्ता बंद कर दिया गया है। वहां के निवासी मतगणना केंद्र से सटे वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करेंगे। वहीं, मतगणना केंद्र के अंदर पोलिंग एजेंटों ने जाना शुरू कर दिया है। मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होगी। इसके लिए पूरी तैयारियां हो चुकी हैं।


    07:34 AM, 07 Dec 2022

    MCD Election Results 2022 को लेकर एग्जिट पोल्स में AAP को बढ़त

    दिल्ली चुनाव के एग्जिट पोल्स में आम आदमी पार्टी को बढ़त दिखाई गई थी। अधिकतर एग्जिट पोल्स में आप की बड़ी जीत का दावा किया गया था। आज चुनाव के नतीजे आने के बाद तस्वीर साफ हो जाएगी कि एमसीडी में किसका राज होगा। अभी बीजेपी सत्ता में काबिज है। कांग्रेस भी अपने प्रदर्शन को सुधारने की कोशिश में लगी हुई है।


    07:32 AM, 07 Dec 2022

    MCD Chunav Result 2022 को लेकर केजरीवाल का दावा, निगम में भी होगी AAP

    आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) और गुजरात चुनाव को लेकर आए एग्जिट पोल को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। दिल्ली नगर निगम और गुजरात चुनाव को लेकर आए एग्जिट पोल पर केजरीवाल और पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से पूछे गए सवाल के जवाब में सीएम ने कहा कि दिल्ली की जनता ने फिर से आप पर भरोसा किया है।


    हमें उम्मीद है कि एमसीडी में काफी अच्छे नतीजे आएंगे। गुजरात चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि कहा जा रहा था कि गुजरात भाजपा का गढ़ है। पहली बार में ही किसी पार्टी को 15 से 20 फीसद वोट शेयर मिल जाए तो यह बड़ी बात है।


    07:23 AM, 07 Dec 2022

    Delhi MCD Election Result 2022 के नतीजों पर होंगी पूरे देश की निगाहें

    Delhi MCD Election Result 2022 के नतीजों पर होंगी पूरे देश की निगाहें

    • MCD Election Result 2022 Live: दिल्ली एमसीडी चुनाव में मतदान 4 दिसंबर को हुआ था, जिसमें 50 प्रतिशत वोटिंग दर्ज हुई थी। आज के नतीजों पर दिल्ली से लेकर पूरे देश की निगाहें होगी।

    • 07:21 AM, 07 Dec 2022

    • MCD Election Result 2022 के लिए तीन स्तरीय सुरक्षा कवच तैयार

    • MCD Election Result 2022 के लिए तीन स्तरीय सुरक्षा कवच तैयार

      चुनाव की मतगणना के लिए प्रशासन की पूरी तैयारी है। इसके लिए तीन स्तरीय सुरक्षा कवच तैयार किया है। मतगणना केंद्रों पर अर्धसैनिक बलों की 20 कंपनियां और दिल्ली पुलिस के दस हजार से अधिक जवान तैनात किए गए हैं। 

      07:15 AM, 07 Dec 2022
      Delhi MCD Election Result 2022: तीनों नगर निगमों के एकीकरण के बाद पहला चुनाव
      तीनों नगर निगमों के एकीकरण के बाद यह पहला चुनाव है। 22 मई से यहां पार्षद व महापौर नहीं थे। वरिष्ठ नौकरशाह अश्वनी कुमार विशेष अधिकारी के तौर पर महापौर और स्थायी समिति समेत सदन की शक्तियों का उपयोग करते थे।
    • आप हमें से इस माध्यम से भी जुड़ सकते है 

      .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

      Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .


       

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728