दिल्ली एमसीडी चुनाव परिणाम 2022 लाइव: आप और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर, आप 123 और बीजेपी 115 सीटों पर आगे
We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र / टीम रिपोर्ट
दिल्ली नगर निगम चुनाव LIVE: दिल्ली नगर निगम चुनाव के नतीजे आज यानी बुधवार को जारी होंगे। Delhi Nagar Nigam Chunav Result 2022 के लिए मतों की गिनती शुरू हो चुकी है। इस बार MCD Chunav Result 2022 में भ्रष्टाचार, साफ-सफाई, कूड़े के पहाड़ का मुद्दा छाया रहा। Election Commission की तरफ से काउंटिंग के लिए पूरी दिल्ली में कुल 42 काउंटिंग सेंटर्स बनाए गए हैं। आइए जानते हैं चुनाव नतीजे से जुड़ी हर लाइव अपडेट।
10:06 AM, 07 Dec 2022
MCD Chunav Result 2022 को लेकर ताजा रुझान, नजफगढ़ वार्ड से BJP आगे
नजफगढ़ विधानसभा के नजफगढ़ वार्ड से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार अमित खरकड़ी आम आदमी पार्टी के उम्मीदवआर राजवीर डबास से 227 मतों से आगे चल रहे हैं।
10:00 AM, 07 Dec 2022
MCD Election Results Live को लेकर ताजा रुझान, सागरपुर वार्ड से BJP आगे
Delhi Municipal Election Results Live एमसीडी को लेकर अब तक के ताजा रुझान में सागरपुर वार्ड से भी बीजेपी प्रत्याशी पूनम जिंदल आगे चल रही हैं।
09:58 AM, 07 Dec 2022
Delhi Nagar Nigam Chunav Result 2022 को लेकर ताजा रुझान, डाबड़ी वार्ड से BJP आगे
Delhi Nagar Nigam Chunav Result 2022 एमसीडी को लेकर अब तक के ताजा रुझान में बैलट राउंड में डाबड़ी वार्ड से बीजेपी प्रत्याशी विनय चौहान आगे चल रहे हैं। वहीं आप प्रत्याशी दूसरे स्थान पर बने हुए हैं।
09:54 AM, 07 Dec 2022
MCD Election 2022 Result Live को लेकर ताजा रुझान, विकासपुरी वार्ड से AAP आगे
Delhi Nagar Nigam Chunav Result 2022 एमसीडी को लेकर अब तक के ताजा रुझान में विकासपुरी वार्ड में तीसरे चरण की मतगणना के बाद आप प्रत्याशी साहिब आसिवाल 2600 मतों से आगे चल रहे हैं।
दिल्ली एमसीडी चुनाव परिणाम 2022 लाइव: BJP ने रुझानों में बनाई बढ़त, भाजपा 126 और आप 117 सीटों पर आगे
10, 000 से अधिक पुलिस कर्मी तैनात
यह सेंटर शास्त्री पार्क, यमुना विहार, मयूर विहार, नंद नगरी, द्वारका, ओखला, मंगोलपुरी, पीतमपुरा, अलीपुर और मॉडल टाउन में बनाए गए हैं। सभी केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, पुलिस बलों की 20 कंपनियां, 10, 000 से अधिक पुलिस कर्मियों को केंद्रों पर तैनात किया गया है। आइए जानते हैं चुनाव नतीजे से जुड़ी हर लाइव अपडेट।
JNU क्यों बनता जा रहा है विवादों का केंद्र ? किसे है ब्राह्मणों और बनियों से नफरत ?देश को बड़ा खतरा
08:46 AM, 07 Dec 2022
MCD Election Results 2022 को लेकर भाजपा और AAP में कांटे की टक्कर
दिल्ली नगर निगम चुनाव को लेकर आप और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। शुरुआती रुझानों में भाजपा 120 और आप 102 सीटों पर आगे चल रही है।
08:37 AM, 07 Dec 2022
Delhi Nagar Nigam Election Result 2022 को लेकर रुझान आने शुरू, नवादा वार्ड से BJP आगे
दिल्ली नगर निगम चुनाव को लेकर रुझान आने शुरू हो गए हैं। शुरुआती रुझान में नवादा वार्ड से बीजेपी आगे चल रही है।
यह भी पढ़े- वाह रे कानून,जिंदा लड़की के हत्या के आरोप में 7 साल से जेल में बंद है युवक विष्णु
08:24 AM, 07 Dec 2022
MCD Election 2022 Result Live को लेकर मोहन गार्डन वार्ड से AAP प्रत्याशी आगे
दिल्ली नगर निगम चुनाव को लेकर शुरुआती रुझान सामने आ रहे हैं। मोहन गार्डन वार्ड से AAP प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।
08:22 AM, 07 Dec 2022
MCD Election Result 2022 में जीत को लेकर भाजपा आश्वस्त
Delhi MCD Chunav Result 2022 LIVE: दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा, "चुनाव परिणाम भाजपा के पक्ष में आएंगे। वहीं उपाध्यक्ष राजीव बब्बर ने कहा कि कार्यकर्ताओं से मिले फीडबैक को लेकर भाजपा जीत के लिए आश्वस्त है। परिणाम जो भी आएंगे, भाजपा उसे स्वीकार करेगी।
यह भी पढ़े- केजरीवाल सरकार ने फीर दिया धोखा ,बढ़ा एसोसिएशन में आक्रोश,दिल्ली व पंजाब में करेंगे सड़क जाम
08:17 AM, 07 Dec 2022
MCD Election Results 2022 को लेकर शुरुआती रुझानों में AAP को बढ़त
दिल्ली नगर निगम चुनाव को लेकर शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी को बढ़त मिलती दिख रही है। पहले रुझान में AAP को 17 और भाजपा को 9 सीटों पर आगे चल रही है।
08:07 AM, 07 Dec 2022
Delhi Nagar Nigam Election Result 2022 को लेकर रुझान आने हुए शुरू
दिल्ली नगर निगम चुनाव को लेकर रुझान आने शुरू हो गए हैं। शुरुआती रुझान में तीन सीट पर भाजपा तो दो सीट पर आम आदमी पार्टी आगे चल रही है।
08:06 AM, 07 Dec 2022
MCD Chunav Result 2022 को लेकर CM केजरीवाल के पिता बोले- दिल्ली में बनेगी डबल इंजन सरकार
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पिता ने दावा किया है कि दिल्ली में इस बार डबल इंजन सरकार बनेगी।
08:04 AM, 07 Dec 2022
MCD Election Results 2022 को लेकर सबसे पहले पोस्टल बैलट की होगी काउंटिंग
दिल्ली नगर निगम चुनाव को लेकर सबसे पहले 6764 पोस्टल बैलट की काउंटिंग की जाएगी।
07:57 AM, 07 Dec 2022
MCD Election Results 2022 को लेकर आम आदमी पार्टी के दफ्तर सजाए गए
दिल्ली नगर निगम चुनाव के नतीजों को लेकर आम आदमी पार्टी काफी उत्साहित दिख रही है। पार्टी को एग्जिट पोल्स में बढ़त मिलने की बात सामने आई है। इसे देखते हुए पार्टी के दफ्तरों को सजाया गया है। कार्यकर्ता भी पार्टी कार्यालय पहुंच चुके हैं।
07:52 AM, 07 Dec 2022
Delhi Nagar Nigam Chunav Result 2022 को लेकर AAP ने दिया नया नारा
एग्जिट पोल में जीत देखकर आम आदमी पार्टी खुश है और पार्टी ने नया नारा जारी किया है। AAP का नया नारा है अच्छे होंगे 5 साल, एमसीडी में भी केजरीवाल। पार्टी के दफ्तर में ये नारे लिखे बैनर लगाए गए हैं।
07:45 AM, 07 Dec 2022
MCD Chunav Result 2022 को लेकर मतगणना केंद्र पहुंचे मोहन गार्डन से BJP प्रत्याशी
07:40 AM, 07 Dec 2022
MCD Chunav Result 2022 को लेकर मतगणना केंद्रों पर पहुंच रहे पोलिंग एजेंट
चुनाव आयोग के निर्देश के अनुसार, द्वारका में मतगणना केंद्रों के सामने का रास्ता बंद कर दिया गया है। वहां के निवासी मतगणना केंद्र से सटे वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करेंगे। वहीं, मतगणना केंद्र के अंदर पोलिंग एजेंटों ने जाना शुरू कर दिया है। मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होगी। इसके लिए पूरी तैयारियां हो चुकी हैं।
07:34 AM, 07 Dec 2022
MCD Election Results 2022 को लेकर एग्जिट पोल्स में AAP को बढ़त
दिल्ली चुनाव के एग्जिट पोल्स में आम आदमी पार्टी को बढ़त दिखाई गई थी। अधिकतर एग्जिट पोल्स में आप की बड़ी जीत का दावा किया गया था। आज चुनाव के नतीजे आने के बाद तस्वीर साफ हो जाएगी कि एमसीडी में किसका राज होगा। अभी बीजेपी सत्ता में काबिज है। कांग्रेस भी अपने प्रदर्शन को सुधारने की कोशिश में लगी हुई है।
07:32 AM, 07 Dec 2022
MCD Chunav Result 2022 को लेकर केजरीवाल का दावा, निगम में भी होगी AAP
आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) और गुजरात चुनाव को लेकर आए एग्जिट पोल को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। दिल्ली नगर निगम और गुजरात चुनाव को लेकर आए एग्जिट पोल पर केजरीवाल और पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से पूछे गए सवाल के जवाब में सीएम ने कहा कि दिल्ली की जनता ने फिर से आप पर भरोसा किया है।
हमें उम्मीद है कि एमसीडी में काफी अच्छे नतीजे आएंगे। गुजरात चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि कहा जा रहा था कि गुजरात भाजपा का गढ़ है। पहली बार में ही किसी पार्टी को 15 से 20 फीसद वोट शेयर मिल जाए तो यह बड़ी बात है।
07:23 AM, 07 Dec 2022
Delhi MCD Election Result 2022 के नतीजों पर होंगी पूरे देश की निगाहें
MCD Election Result 2022 Live: दिल्ली एमसीडी चुनाव में मतदान 4 दिसंबर को हुआ था, जिसमें 50 प्रतिशत वोटिंग दर्ज हुई थी। आज के नतीजों पर दिल्ली से लेकर पूरे देश की निगाहें होगी।
07:21 AM, 07 Dec 2022
MCD Election Result 2022 के लिए तीन स्तरीय सुरक्षा कवच तैयार
- चुनाव की मतगणना के लिए प्रशासन की पूरी तैयारी है। इसके लिए तीन स्तरीय सुरक्षा कवच तैयार किया है। मतगणना केंद्रों पर अर्धसैनिक बलों की 20 कंपनियां और दिल्ली पुलिस के दस हजार से अधिक जवान तैनात किए गए हैं।07:15 AM, 07 Dec 2022Delhi MCD Election Result 2022: तीनों नगर निगमों के एकीकरण के बाद पहला चुनावतीनों नगर निगमों के एकीकरण के बाद यह पहला चुनाव है। 22 मई से यहां पार्षद व महापौर नहीं थे। वरिष्ठ नौकरशाह अश्वनी कुमार विशेष अधिकारी के तौर पर महापौर और स्थायी समिति समेत सदन की शक्तियों का उपयोग करते थे।
आप हमें से इस माध्यम से भी जुड़ सकते है
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर क्लिक करें और पेज को लाइक करें .
कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद