दिल्ली एमसीडी चुनाव 2022:महरौली में आप और बीजेपी के बीच झगड़ा पुलिस ने कराया शांत
We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र / कविता चौधरी
नई दिल्ली : दक्षिणी दिल्ली के एमसीडी के वार्ड नंबर 155 महरौली में एमसीडी चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के लोगो के बीच पुलिस को झगड़े झगड़े की कॉल मिली। महरौली एसएचओ ने दो नो पार्टी के लोगो के बिच मामले को शांत करा दिया। अब तक कोई ऐसी बड़ी काल नहीं मिली है, जिसमें पुलिस को एक्शन लेना पड़े।
यह भी पढ़े- दिल्ली एमसीडी पर भी होगा बीजेपी का कब्जा- केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर
मदनगीर में वोटरों को रुपये बांटने का आरोप
एमसीडी के वार्ड नंबर 166 (पुष्प विहार वार्ड) से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी अरुण नवरिया ने भाजपा पर बुद्ध पार्क, मदनगीर में वोटरों को रुपये बांटने का आरोप लगाया है। उनका कहना है, दोपहर करीब 1:21 बजे भाजपा के कार्यकर्ता ने बुद्ध पार्क, मदनगीर में वोटरों को पैसे बांटे।
मामले की सूचना मिलने पर एसएचओ अंबेडकर नगर मौके पर पहुंचे लेकिन वहां कोई बीजेपी कार्यकर्ता नहीं मिला। एक व्यक्ति प्रदीप निवासी मदनगीर (25) वहां मिला लेकिन वह किसी राजनीतिक दल का कार्यकर्ता नहीं है और गुरुग्राम में एक फर्नीचर वर्कशॉप में मजदूरी का काम करता है। पूछताछ पर बताया कि उसने किसी को पार्क में पैसे बांटते हुए नहीं देखा।
आप हमेंसे इस माध्यम से भी जुड़ सकते है


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद