दिल्ली के एमसीडी चुनाव में इस बार ड्रोन से निगरानी रखी गई
We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र / आरती गुप्ता
नई दिल्ली : दिल्ली के एमसीडी चुनाव में इस बार रखा गया दिल्ली के 56 अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर चुनाव हो रहा है, वहां दिल्ली पुलिस ड्रोन से लगातार नजर बनाए हुए है। पहली बार दिल्ली पुलिस ने किसी चुनाव में इतनी बड़ी संख्या में ड्रोन का इस्तेमाल किया है। तड़के तीन बजे से अब तक दिल्ली पुलिस कंट्रोल रूम को 46 कॉल मिली हैं। जिसमें आम आदमी पार्टी द्वारा शराब बांटने, पैसे बांटने और बीजेपी द्वारा भी पैसे बांटने की कॉल मिली है। लेकिन पुलिस जब मौके पर पहुंची तब वहां ऐसा कुछ नहीं मिला।
यह भी पढ़े-दिल्ली एमसीडी चुनाव 2022:महरौली में आप और बीजेपी के बीच झगड़ा पुलिस ने कराया शांत
आयोग से वोटरों को मिली है मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति
राज्य निर्वाचन आयोग ने नगर निगम चुनाव में वोटरों को मतदान केंद्रों के अंदर मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति दी है। इस बाबत आयोग ने शनिवार को आदेश जारी कर सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को कहा है कि चुनाव में लगे सुरक्षाकर्मियों आदि को इस बारे में अवगत करा दें। ताकि वोटरों को कोई असुविधा न हो।
यह भी पढ़े- दिल्ली एमसीडी पर भी होगा बीजेपी का कब्जा- केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर
नेताओं का इतिहास जानकर कर वोट कर रहे मतदाता
इस बार के दिल्ली नगर निगम चुनाव में मतदाता साफ-सफाई, प्रदूषण के अलावा इंटरनेट मीडिया पर नेताओं के इतिहास को जानकर मतदान कर रहे हैं ।
आप हमें से इस माध्यम से भी जुड़ सकते है


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद