मछुआरे के जाल में फंसा युवती का कटा सिर रेबिका हत्याकांड में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी
साहिबगंज: झारखंड के रवि का मर्डर केस की छानबीन कर रही पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. साहिबगंज जिले के बोरियों बाजार में पुराना शिवाले के तालाब में एक कट्टा सर बरामद हुआ. बोरियो थाना पुलिस ने आशंका जताई है कि यह कट सर रेबिका पहाड़ीन का हो सकता है . रेबिका पहाड़ीन की हत्या के लगभग 14 दिन बाद ये सर बरामद हुआ .
यह भी पढ़े-
पुलिस ने बताया कि पोखर से मछली मारने के दौरान यह सिर बरामद हुआ मछुआरे के जाल से मछली पकड़ रहे थे तभी यह सिर उसमें आ गया . मछुआरों ने सर को तालाब से बाहर निकाला और तुरंत पुलिस को सूचित किया . प्रथम प्रथम दृष्टया सिर किसी महिला का लग रहा है . कान में सोने की बालियां लगी हुई है . पुलिस इस सर को शिनाख्त करने में जुट गई है . कान में लगी बालियां फौरी तौर पर सिर की पहचान में मददगार साबित हो सकती है .
पुलिस को अब तक रेबिका पहाड़ीन के शव के 18 टुकड़े बरामद किए जा चुके हैं . रेबिका पहाड़ीन पहाड़िया जनजाति की थी . लेकिन उसने कुछ ही दिन पहले मुस्लिम युवक दिलदार अंसारी से शादी की थी . दिलदार अंसारी ने रेबिका पहाड़ीन की बर्बरता से हत्या कर दी थी . रेबिका की 5 साल की एक बेटी है .जो राजीव मालतो नामक युवक के साथ लिव-इन रिलेशन के दौरान पैदा हुई थी .
हाल ही में पुलिस ने रेबिका पहाड़ीन की मां चांदी पहाड़ी और पिता सुरजा पहाड़िया के खून के नमूने डीएनए जांच के लिए लिया हैं .इन्हें डीएनए जांच के लिए रांची एफएसएल भेजा जाएगा . दुमका में टुकडो में बंटे शव के पोस्टमार्टम के दौरान डीएनए जांच के लिए खून का सैंपल लिया गया था . रेबिका पहाड़ीन के अंगो से मिले नमूने और उसके माता-पिता के खून के नमूनों का मिलान किया जाएगा . इससे साफ हो जाएगा अंग के टुकड़े रेबिका पहाड़ीन के ही है .
मालूम हो कि 16 और 17 दिसंबर की रात रेबिका पहाड़ीन हत्या करके उसके शव के टुकड़े कर दिए गए थे . 17 दिसंबर की शाम को बोरियों के टोला स्थित निर्माणाधीन आंगनवाड़ी केंद्र के पीछे मिले थे . दिलदार अंसारी ने शव की पहचान अपनी दूसरी बीवी के तौर पर की थी . इस हत्याकांड में दिलदार अंसारी समेत दस आरोपियों को जेल भेज चुकी है .दिलदार अंसारी का परिवार दूसरी शादी को लेकर नाराज था पुलिस सूत्रों की माने तो रास्ते से हटाने के लिए ही इस हत्या की साजिश रची गई थी।
वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद