दिल्ली एनसीआर में फिर लौटी शीतलहर, हाड़ कंपा देने वाली ठंड से लोगों का हाल बेहाल
नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली और इसके आसपास के शहरों में शनिवार को कुछ ही देर की राहत के बाद कड़ाके की ठंड फिर लौट आई है . लोग कपकपाती ठंड से खुद को बचाने के लिए सड़कों के किनारे अलाव तापते नजर आए . तुर्कमान गेट पर अलाव के पास बैठे एक बस चालक ने कहा आज भीषण शीतलहर चल रही है . वहीं एक बुजुर्ग व्यक्ति ने कहा आज बहुत ठंड है .
यह भी पढ़े-
हम इससे राहत के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं . एक अन्य बुजुर्ग जहांगीर ने संसाधनों की कमी के बारे में बात करते हुए कहा . आज ठंड पड़ रही है ,इस भीषण ठंड से बचने के लिए हमने अलाव जलाए हैं . हम अपने हाथ पैर गर्म करने की कोशिश कर रहे हैं .या फिर कडाके की ठंड से कांप रहे हैं . हम मजबूर हैं . हमारे पास बस यही अलाव है .हमारे पास और कोई सहारा नहीं है .
आपको बता दें कि भारत मौसम विज्ञान विभाग ने पहले ही भविष्यवाणी की थी कि 31 दिसंबर और 1 जनवरी से हरियाणा चंडीगढ़ और नई दिल्ली में शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी 28 दिसंबर को एक ट्वीट में आईएमडी ने कहा था अगले 48 घंटों के दौरान उत्तर भारत में घने कोहरे और शीतलहर की स्थिति में कमी आएगी 31 दिसंबर से उत्तर पश्चिम भारत में घने कोहरे और शीतलहर का नया दौर शुरू होने की संभावना है .
वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद