Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    मुजफ्फरपुर में अतिक्रमणकारियों पर चला बुलडोजर, हाईकोर्ट के आदेश पर पोखर के किनारे बने 40 घरों को तोड़ा गया

    मुजफ्फरपुर में अतिक्रमणकारियों पर चला बुलडोजर, हाईकोर्ट के आदेश पर पोखर के किनारे बने 40 घरों को तोड़ा गया


    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90

    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र  / उमाशंकर गिरी  

    मुजफ्फरपुर: में लगातार अतिक्रमणकारियों पर पुलिस और प्रशासन कारवाई कर रही है। आज डुमरी पोखर किनारे बने 40 घरों पर बुलडोजर चलाया गया। सभी घरों को ढहा दिया गया। इसमें रहने वाले लोगों ने कारवाई का विरोध भी किया। लेकिन, पुलिस ने सभी को कोर्ट के ऑर्डर से अवगत कराकर शांत कराया। मुशहरी CO सुधांशु शेखर इस कारवाई का नेतृत्व कर रहे थे। उन्होंने कहा की पहले ही सभी लोगों को नोटिस दिया जा चुका था की तय समय तक घर खाली कर दें। लेकिन, किसी ने संज्ञान नहीं लिया। 


    यह भी पढ़े- अध्यक्ष पद प्रत्याशी सीमा सिंह के जनसंपर्क के दौरान पहुंचे कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ सिंह।


    आज कोर्ट के आदेश पर कुल 40 घरों को तोड़कर अतिक्रमण मुक्त कराया गया है। उन्होंने कहा की पोखर का सौंदर्यीकरण होना है। इसलिए उक्त कारवाई की जा रही है। सरकारी जमीन पर जहां भी अतिक्रमण किया गया है। सभी जगहों पर कारवाई चल रही है। इससे पूर्व मुशहरी और दिघरा में भी पोखर किनारे अतिक्रमणकारियों पर बुलडोजर चलाकर घरों को तोड़ा गया है। उन्होंने कहा की कुल पांच पोखर को चिन्हित किया गया। आगे भी कारवाई जारी रहेगी।

    यह भी पढ़े-Jharkhand Breaking News Live Updates:हजारीबाग की दनुआ घाटी में सड़क हादसा, दो की मौत, एक घायल

    पीड़ित परिवार के लोगों ने कहा की कई दशक से वे और उनका परिवार घर बनाकर रह रहे थे। शादी ब्याह से लेकर श्राद्ध तक सबकुछ यहीं से हुआ था। आज अचानक से उनलोगों का आशियाना टूट गया। अन्य लोगों का भी हाल बेहाल था। कह रहे थे की इतनी ठंड में अब कहां जाकर रात गुजरेंगे। अब कहां जायेंगे। खुद नहीं पता। सबलोग अपना सामान घर से निकलकर किसी सुरक्षित स्थान की तलाश कर रहे हैं .

    आप हमें से इस माध्यम से भी जुड़ सकते है 

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728