Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    Kurhani Bihar By Election Live 2022: कुढ़नी उपचुनाव भाजपा और महागठबंधन के बीच कांटे की टक्कर

    Kurhani Bihar By Election Live 2022: कुढ़नी उपचुनाव  भाजपा और महागठबंधन के बीच कांटे की टक्कर


    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90

    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र  मुजफ्फरपुर संवाददाता 

    मुजफ्फरपुर, कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव में आज वोटों की गिनती हो रही है। भाजपा और महागठबंधन के बीच कांटे की टक्कर ने मुकाबले को और रोचक बना दिया है। हर राउंड की वोटिंग खत्म होने के साथ दोनों पार्टियों की जीत को लेकर दावेदारी पर सस्पेंस जारी है। अब तक सत्रह राउंड की गिनती हो चुकी है, जिसमें जदयू के मनोज कुशवाहा 2184 वोटों से भाजपा से आगे चल रहे हैं। 


    ये भी पढ़े-Gujarat Election Result 2022 LIVE: गुजरात बीजेपी की प्रचंड आंधी में उड़ गई हाथ टूट गयी झाड़ू


    आठवें चरण तक भाजपा के पक्ष में नतीजे जाते दिख रहे थे, लेकिन अब दांव उलटा पड़ गया है। विदित हो की राजद विधायक अनिल कुमार सहनी की सदस्यता अवकाश एवं यात्रा भत्ता (एलटीसी) घोटाला में तीन साल की सजा होने पर रद कर दी गई थी। इसके बाद यहां उपचुनाव हुए। इसमें 13 उम्मीदवारों किए 320 बूथों पर 58.19 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले थे।


    कुढ़नी विधानसभा 17वां चरण

    केदार प्रसाद गुप्ता (भाजपा) : 56352

    MCD Chunav Result Ward Winner :आप के मंत्रियों के गढ़ में खिला कमल, जानिए 250 वार्ड में कौन जीता कौन हारा

    कुढ़नी में भाजपा प्रत्याशी केदार प्रसाद गुप्ता और जदयू प्रत्याशी मनोज कुशवाहा के बीच मुकाबला

    मनोज कुमार सिंह (जेडीयू) : 58536


    अंतर : 2184 वोटों से जदयू उम्मीदवार आगे

    कुढ़नी विधानसभा 16वां चरण

    केदार प्रसाद गुप्ता (भाजपा) : 53532

    मनोज कुमार सिंह (जेडीयू) : 54675

    अंतर : 1143 वोटों से जदयू उम्मीदवार आगे

    कुढ़नी विधानसभा: पंद्रहवां चरण

    केदार प्रसाद गुप्ता (भाजपा) : 50611

    मनोज कुमार सिंह (जेडीयू) : 52302

    अंतर : 1651 वोटों से जदयू उम्मीदवार आगे

    कुढ़नी विधानसभा: चौदहवां चरण

    केदार प्रसाद गुप्ता (भाजपा) : 47810

    मनोज कुमार सिंह (जेडीयू) : 49435

    अंतर : 1625 वोटों से जदयू उम्मीदवार आगे

    कुढ़नी विधानसभा: तेरहवां चरण

    केदार प्रसाद गुप्ता (भाजपा) : 44809

    मनोज कुमार सिंह (जेडीयू) : 46219

    अंतर : 1410 वोटों से जदयू उम्मीदवार आगे

    कुढ़नी विधानसभा बारहवां चरण

    केदार प्रसाद गुप्ता (भाजपा) : 41860


    मनोज कुमार सिंह (जेडीयू) : 43412

    अंतर : 1552 वोटों से जदयू उम्मीदवार आगे




    कुढ़नी विधानसभा    भाजपा के वोटों की संख्या  महागठबंधन के वोटों की संख्या

    पहला चरण                        4194                               2195 

    दूसरा चरण                         7926                               6369 

    तीसरा चरण                         11843                       10628

    चौथा चरण                         15493                       14552

    पांचवा चरण                 18211                               18893

    छठा चरण                         22587                       20521

    सातवां चरण                 26948                       23312

    आठवां चरण                 30324                       27771

    नौवां चरण                         32198                      34000

    दसवां चरण                         35569                       36998

    ग्यारहवां चरण                39265                               40441


    भाजपा और महागठबंधन में मुकाबला

    बता दें कि मुख्य मुकाबला जदयू के मनोज कुमार सिंह उर्फ मनोज कुशवाहा और भाजपा के केदार प्रसाद गुप्ता के बीच माना जा रहा है। पांच दिसबंर को हुए मतदान के बाद आज गिनती हो रही है। मतगणना केंद्र के बाहर भारी संख्या में जवानों की तैनाती की गई है। आरडीएस कालेज परिसर में बने मतगणना केंद्र में गुरुवार की सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू है। 23 राउंड में वोटों की गिनती होगी। इसके लिए 14 टेबल बनाए गए हैं। 22 राउंड में सभी 14 टेबल पर वोटों की गिनती होगी। अंतिम राउंड में 12 टेबल पर ही मतगणना होगी।


    मोबाइल ले जाने पर रोक, बिना अधिकृत पास नहीं मिलेगा प्रवेश 

    बिना अधिकृत पास के किसी व्यक्ति को मतगणना केंद्र परिसर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। मतगणना केंद्र के अंदर मोबाइल ले जाने पर रोक है। उम्मीदवारों के मतगणना अभिकर्ता को पास निर्गत किए गए हैं। मतगणना केंद्र पर विधि व्यवस्था व सुरक्षा को लेकर डीएम प्रणव कुमार व एसएसपी जयंत कांत के संयुक्त आदेश पर अलग अलग जगहों पर दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।


    सीसी कैमरे से रखी जा रही नजर

    मतगणना स्थल पर सुरक्षा व जांच के लिए सीसी कैमरे भी लगाए गए हैं। मतगणना केंद्र के पास मुख्य सड़क पर भी पुलिस पदाधिकारियों के साथ काफी संख्या में जवानों की प्रतिनियुक्ति की गई है। निर्वाची पदाधिकारी खगेश चंद्र झा ने कहा कि प्रत्येक टेबल पर तीन-तीन कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। इसके अलावा रिजर्व मतगणना कर्मी भी हैं। 

    आप हमें से इस माध्यम से भी जुड़ सकते है 

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728