MCD Elections Delhi: एक करोड़ 45 लाख मतदाताओं के हाथ में 1349 प्रत्याशियों की किस्मत पेटी में बंद
We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र / दीपक कुमार
नई दिल्ली : दिल्ली में नगर निगम चुनाव के लिए मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की अभी भी भीड़ जुटी है। लोग लाइन लगाकर खड़े हैं। इन मतदाताओं के हाथ में 1349 प्रत्याशियों की किस्मत है। दिल्ली में करीब 1,45,05, 358 मतदाता हैं। शाम साढ़े पांच बजे तक वोट पड़ेंगे। सात दिसंबर को वोटों की गिनती होगी। दिल्ली एमसीडी चुनाव में सभी 250 वार्डों में शाम साढ़े पांच बजे तक लगभग 50 फीसदी मतदान हुआ, राज्य चुनाव आयोग ने इसकी जानकारी दी है. किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है.
यह भी पढ़े- बिहटा किराना दुकान से लाखों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस
एमसीडी चुनाव सुगम तरीके से कराने के लिए करीब 40,000 पुलिसकर्मी, 20,000 होमगार्ड और अर्द्धसैनिक तथा राज्य सशस्त्र पुलिस बलों की 108 कंपनी को तैनात किया जाएगा। चुनाव अधिकारियों ने बताया कि 68 मतदान केंद्रों को मॉडल मतदान केंद्र बनाया गया है, जबकि 68 को ‘पिंक' मतदान केंद्र बनाया गया है.
यह भी पढ़े- दिल्ली के एमसीडी चुनाव में इस बार ड्रोन से निगरानी रखी गई
1958 में स्थापित हुआ था एमसीडी
एमसीडी को 1958 में स्थापित किया गया था. 2012 में तत्कालीन मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के कार्यकाल के दौरान इसे तीन हिस्सों- उत्तर, दक्षिण और पूर्वी दिल्ली नगर निगमों में बांट दिया गया था. हालांकि, इस साल फिर से तीनों को एकीकृत कर दिया गया.
आप हमें से इस माध्यम से भी जुड़ सकते है


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद