बिहटा किराना दुकान से लाखों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस
We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र / बिहटा/रईस अहमद
बिहटा:- राजधानी पटना से सटे बिहटा थाना से महज 400 मीटर दूरी पर काशीनाथ एवं सन्स किरानाज दुकान में बीती रात अज्ञात चोरों ने दुकान के पीछे का दीवार तोड़कर दुकान में रखे नगद सहित किराना का कीमती सामान लेकर फरार हो गए। लोगो ने पुलिस की गश्ती पर सवाल खड़े करते हुये कहा कि बिहटा थाना से महज 400 मीटर दूरी पर काशीनाथ एवं सन्स किरानाज दुकान वर्षो से स्थापित है. लेकिन अज्ञात चोरों ने दुकान के पीछे का दीवार तोड़कर दुकान में रखे नगद सहित किराना का कीमती सामान लेकर बड़े आराम से फरार हो गये। इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आगे की जांच पड़ताल में जुट गई है।
यह भी पढ़े- दिल्ली के एमसीडी चुनाव में इस बार ड्रोन से निगरानी रखी गई
वही चोरी की वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई जहां सीसीटीवी में साफ तौर पर दिख रहा है कि तीन नकाबपोश चोर दीवार तोड़ कर अंदर घुसते हैं और सबसे पहले दुकान के काउंटर पर अटैक करते हैं काउंटर के अंदर रखे लगभग ₹3लाख नगद सहित दुकान के कीमती किराना दुकान सामान बड़े आराम से भर कर निकल जाते हैं।
यह भी पढ़े-दिल्ली एमसीडी चुनाव 2022:महरौली में आप और बीजेपी के बीच झगड़ा पुलिस ने कराया शांत
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि किराना दुकान के मालिक सरवन कुमार उर्फ भोला बीती रात लगभग 9:00 बजे के आसपास दुकान बंद कर घर चले गए थे वही अगले दिन रविवार को सुबह 10:00 बजे दुकान खोलने पहुंचे तो देखा कि दुकान के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा है और दुकान के पीछे का दीवार में छेद है इसके बाद पीछे देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ है और दुकान का काउंटर खाली है इसके अलावा दुकान से कई कीमती किराना के समान गायब है।
यह भी पढ़े- दिल्ली एमसीडी पर भी होगा बीजेपी का कब्जा- केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर
वही इस संबध में बिहटा थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर सनोवर खान ने बताया कि डोमनिया पुल के पास किराना दुकान में चोरी की सूचना प्राप्त होने के बाद पुलिस की टीम मौके वारदात पर पहुंची। हालांकि दुकान में चोरी पीछे का दीवार तोड़कर किया गया है।फिलहाल दुकान के मालिक के तरफ से थाने में लिखित आवेदन अभी नहीं दिया गया है आवेदन आने के बाद पता चल सकेगा कि कितने लाख की चोरी हुई है हालाकी दुकान में लगे सीसीटीवी में तीन अज्ञात लोग देखे गए हैं रात के 1:30 से 2:00बजे के बीच में यह घटना घटी है अज्ञात चोरों की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान किया जा रहा है ।
आप हमें से इस माध्यम से भी जुड़ सकते है
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद