पीके का सवाल नीतीश से 2025 का इंतजार क्यों ? अभी बना दीजिये तेजस्वी को मुख्यमंत्री 3 साल में जनता भी आंक लेगी
We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र / अमिताभ मिश्रा
पटना: कभी जदयू का हिस्सा रह चुके प्रशांंत किशोर इन दिनों जन सुराज पदयात्रा से बिहार की जनता के दिलों में अपने लिए जगह तलाश रहे हैं। वहीं, वे राज्य सरकार और सीएम नीतीश कुमार पर भी लगातार तीखे हमले कर रहे हैं।
उन्होंने शनिवार को कहा कि नीतीश कुमार को तेजस्वी के सीएम चुने जाने के लिए 2025 तक रुकने की जरूरत नहीं है। गठबंधन में आरजेडी का ही सबसे ज्यादा योगदान है। वहीं, तेजस्वी को अभी सीएम बनाया जाता है तो उन्हें 3 साल काम करने का मौका मिलेगा। इसके साथ ही जनता के पास भी तेजस्वी के प्रदर्शन को देखकर 2025 के विधानसभा चुनाव में वोट देने का अवसर होगा।
यह भी पढ़े- शराबबंदी के वावजूद जारी है शराब की तस्करी ,मुजफ्फरपुर में ट्रक अवैध विदेशी शराब बरामद
डिप्टी सीएम तेजस्वी को भी लपेटे में ले चुके
प्रशांत किशोर ने डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को भी लपेटे में ले चुके हैं। उनहोंने कहा था कि तेजस्वी जब विपक्ष में थे तो शराबबंदी के खिलाफ आवाज उठा रहे थे। वहीं, अब इसका बचाव कर रहे हैं। इस तरह की घटनाएं पहले भी होती रही हैं जैसे बयान सरकार की मंशा को दर्शाते हैं।
नीतीश के तेजस्वी को अपना राजनीतिक वारिस बताने के संकेत वाले वाकये पर बीते बुधवार को पीके ने कहा था कि यहां पढ़े-लिखे लोग रोजगार के लिए दर-दर की ठोकर खाते फिर रहे हैं। वहीं, प्रदेश में दसवीं पास न करने वाले राजनेताओं के बच्चे सीएम बनने का सपना देख रहे हैं।
जहरीली शराब से लोगों की मौत का सरकार जिम्मेदार
पीके ने छपरा में जहरीली शराब से लोगों की मौत पर प्रदेश सरकार को इसका जिम्मेदार बताया था। उन्होंने कहा था कि सरकार की गलत नीतियों के कारण ही छपरा में यह घटना हुई है, जिसकी जवाबदेही सरकार को लेनी चाहिए। प्रदेश में शराबबंदी के कई साल बाद भी शराब बिक रही है, आखिर राज्य में किस प्रकार की शराबबंदी है? विधानसभा सत्र के दौरान हंगामा करने वाले बीजेपी नेताओं पर भी पीके ने हमला कर कहा था कि आप भी नीतीश सरकार में बराबर के सहभागी थे। उस वक्त आपने शराबबंदी पर क्या किया।
आप हमें से इस माध्यम से भी जुड़ सकते है


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद