बिहार नगर निकाय चुनाव में महिलाओं ने गाड़ा झंडा ,17 में से 16 महिलाओं ने मेयर पद पर कब्जा जमाया।
पटना: बिहार नगर निकाय चुनाव के नतीजे जारी हो गए . नगर निगमों में महिलाओं का खासा दबदबा देखा गया राज्य के 17 नगर निगमों में से 16 में मेयर पद पर महिला उम्मीदवारों की जीत हुई महिलाओं ने पुरुष उम्मीदवार को हराकर बाजी मार ली . सिर्फ गया नगर निगम में पुरुष उम्मीदवार ने जीत दर्ज की इसके अलावा 17 में से 11 नगर निगमों में उप मेयर पद पर भी महिला प्रत्याशी विजय हुई .
यह भी पढ़े-
पटना नगर निगम में महिला आरक्षित सिट पर सीता साहू ने जीत दर्ज की जबकि डिप्टी मेयर पद पर रेशमी चंद्रवंशी हुई . आरा में इंदु देवी महापौर बनी जबकि पूनम देवी उपमहापौर . भागलपुर नगर निगम की कमान वसुंधरा लाल के हाथों में गई इसी तरह समस्तीपुर में अनीता राम मेयर बनी दरभंगा में अंजुमन आरा मेयर तो डिप्टी मेयर पद पर नाजिया हसन निर्वाचित हुई . सासाराम नगर निगम में काजल कुमारी ने मेयर पद पर जीत दर्ज की तो सतवंती देवी उपमेयर बनी. मुजफ्फरपुर में निर्मला साहू ने पुरुष उम्मीदवारों को मात देते हुए मेयर पद पर कब्जा जमाया जबकि डिप्टी मेयर पद पर मोनालिसा ने जीत दर्ज की .
छपरा में भी महिलाओं का जलवा देखने को मिला यहां राखी गुप्ता महापौर तो रागनी गुप्ता उपमहापौर बनी पूर्णिया में मेयर पद पर विभा कुमारी ने कब्जा जमाया पल्लवी गुप्ता उप मेयर पद पर जीती बेगूसराय में भी पिंकी देवी ने मेयर और अनीता देवी ने डिप्टी मेयर चुनाव में जीत दर्ज की बिहार शरीफ नगर निगम की कमान अनीता देवी के हाथों में गई जबकि उप मेयर पद पर आयशा शाहीन निर्वाचित हुई . बेतिया में गरिमा देवी ने मेयर पद पर जीत दर्ज की उप मेयर गायत्री देवी बनी , सीतामढ़ी में रौनक जहां मेयर बनी मुंगेर नगर निगम की कमान कुमकुम देवी के हाथों में गई तो कटिहार नगर निगम में उषा अग्रवाल महापौर निर्वाचित हुई .
सिर्फ सात नगर निगम में मेयर पद पर महिलाओं के लिए सिट आरक्षित
पटना समेत पटना समेत बिहार के सात नगर निगमों में ही मेहर पद पर महिलाओं के लिए सीट आरक्षित थे मगर 17 में से 16 नगर निगमों पर औरतों ने अपना झंडा गाड़ दिया सिर्फ गया नगर निगम में वीरेंद्र कुमार मेयर बने हैं . जो खुद वार्ड पार्षद का चुनाव हार गए . लेकिन महापौर पद पर जीत गए इसके अलावा वार्ड पार्षदों के भी करीब दो तिहाई पदों पर महिला उम्मीदवार विजय हुई .
वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद