10 राज्यों में चुनाव से पहले मोदी कैबिनेट में होगा बड़ा फेरबदल, शुभ मुहूर्त का इंतजार
नई दिल्ली : केंद्रीय मंत्रिमंडल में इस महीने बड़े बदलाव की संभावनाएं जताई जा रही है ऐसी खबर सामने आ रही है ।कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बजट सत्र से पूर्व ऐसा कर सकते हैं। इस साल विभिन्न राज्यों में होने वाले चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। साथिया भी दलील दी जा रही है ।कि मंत्रिमंडल से मुक्त होने वाली मंत्रियों को संगठन के कामकाज में लगाया जाएगा। अनुमान जताया जा रहा है कि 14 जनवरी के बाद या फैसला होगा इसके लिए मंत्रियों की सूची भी तैयार हो चुकी है। गौरतलब हो कि 14 जनवरी के बाद खरमास खत्म हो रहा है इसके बाद ही शुभ कार्य किए जाते हैं।
गौरतलब है कि 2023 में करीब 10 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं इसके अलावा 2024 में लोकसभा चुनाव भी है ।टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक सूत्रों का दावा है कि चुनाव से पहले भाजपा विभिन्न फैक्टर्स पर ध्यान देना चाहती है । इसके तहत भाजपा डिजर्विंग सांसदों को केंद्रीय मंत्रालय में जगह देना चाहेगी इसके अलावा केंद्रीय मंत्रालय से मुक्त हुए सांसद को पार्टी संगठन से जुड़ी जिम्मेदारियां दी जाएगी। इसके तहत भाजपा विभिन्न राज्यों में चुनावी समीकरण साधने पर भी जोड़ देगी।
गौरतलब है कि पिछली बार मोदी सरकार के मंत्रालय में 8 जून 2021 को बड़ा बदलाव हुआ था। तब 12 मंत्रियों को बदला गया था । इसमें कई बड़े नाम शामिल थे। सूत्रों का अनुमान है कि इस बार भी री- शफल उसी अनुपात में होगा। ऐसा भी अनुमान है कि इस बार लोकसभा सदस्यों की संख्या मंत्रालय में बढ़ाई जा सकती है ।इसके अलावा गुजरात से भी कुछ नामों को मंत्रालय में शामिल किया जा सकता है ।इन सांसदों को गुजरात में मिली भारी जीत का इनाम देने के तहत ऐसा किया जा सकता है।
ऐसी भी जानकारी सामने आ रही है कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व इसको लेकर राज्यों के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं से चर्चा कर चुकी है । अनुमान है कि मंत्रालय के पूर्ण गठन में महिलाएं और आरक्षित श्रेणी की सांसदों की संख्या भी बढ़ सकती है। सूत्रों के मुताबिक शीर्ष नेतृत्व के इस चर्चा में नए बनने वाली मंत्रियों की लिस्ट भी फाइनल हो चुकी है। इसके तहत भाजपा शासित प्रदेशों और पार्टी संगठन के बीच बेहतर समन्वय विकसित करने पर भी जोर दिया जायेगा।
वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद