Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    65 वर्षीय महिला की चाकू से गोदकर हत्या, चुनावी रंजिश में घटना को दिया गया अंजाम*


    65 वर्षीय महिला की चाकू से गोदकर हत्या, चुनावी रंजिश में घटना को दिया गया अंजाम*


     

    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90
    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट
    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र  / नागमणी 

    लालगंज: चुनावी रंजिश में एक महिला की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गयी है। घटना वैशाली के लालगंज थानाक्षेत्र के वार्ड संख्या 4 की है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

    घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। मृतका की पहचान लालगंज नगर के वार्ड संख्या 4 निवासी स्व. मथुरा शर्मा के 65 वर्षीया पत्नी सीता देवी के रूप में हुई है। घटना के वक्त मृतका घर में अकेली थी। सीता देवी का एक बेटा है जो नेपाल में रहता है। 


    बताया जाता है कि नगर निकाय चुनाव में सीता देवी वार्ड पार्षद प्रत्याशी बबीता देवी के पक्ष में चुनाव प्रचार कर रही थी। इसी बात से गुस्साएं विपक्षी प्रत्याशी व अज्ञात लोगों ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। घटना को लेकर स्थानीय दिग्विजय चौरसिया का भी आरोप है कि महिला की चुनावी रंजिश में हत्या की गयी है। उन्होंने यह भी बताया कि पूर्व में भी सीता देवी को जान से मारने की धमकी विपक्षी प्रत्याशी के द्वारा दी गयी थी। जिसके बाद सीता देवी ने पुलिस से मदद की गुहार लगायी थी।


    मामले पर लालगंज थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार का कहना है कि 65 वर्षीय विधवा महिला की हत्या चाकू गोदकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया जा रहा है। पूरी मामले की पुलिस जांच कर रही है। उन्होंने दावा किया है कि जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।

    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728