Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    लड़की के मामा ने जताई निर्भया जैसी घटना की आशंका, मां बोली- कुछ गलत हो गया



    लड़की के मामा ने जताई निर्भया जैसी घटना की आशंका, मां बोली- कुछ गलत हो गया


    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90
    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट
    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र  / रोहित कुमार 


    नई दिल्ली,  दिल्ली के सुल्तानपुरी थाना क्षेत्र से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई। यहां शराब के नशे में धुत तेज रफ्तार बलेनो कार चालक ने पहले तो स्कूटी सवार युवती को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से जमीन पर गिरी युवती के टायर के बीच में फंस जाने पर चालक उसे करीब 12 किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गया।

    यह भी पढ़े-

    बिहार में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, तीन दिन रहेगा घना कोहरा

    बिहार में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, तीन दिन रहेगा घना कोहरा


    घटना को लेकर युवती के मामा ने निर्भया कांड जैसी घटना होने की आशंका जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच किए जाने की मांग की है। दूसरी तरफ युवती की मां ने भी बेटी के साथ कुछ गलत होने की आशंका जताई है। बिटिया का क्षत - विक्षत शव देखकर वह गश खाकर गिर गईं।




    परिवार की आजीविका चला रही थी युवती

    मृतका की मां रेखा का रो-रोकर बुरा हाल है उनसे अपनी बिटिया का शरीर देखा नहीं जा रहा है। उनका कहना है कि उनकी बेटी घर का खर्च चला रही थी। कुछ साल पहले भी उसका सड़क दुर्घटना हुई थी,लेकिन उसमें उसे हल्की चोटें आई थी। उनका आरोप है कि इस मामले में पुलिस दिल्ली पुलिस द्वारा घोर लापरवाही की गई है। बिटिया के साथ कुछ गलत भी किया गया है।

    यह भी पढ़े-

    .com/img/a/

    सीतामढ़ी सदर अस्पताल में रोगियों के लिए सुविधाएं हुई बेहतर



    मां की दोनों किडनियां खराब

    युवती के पिता की पांच साल पहले मौत हो चुकी है, जबकि दो बड़ी बहनों की शादी हो चुकी है। अब परिवार में मां, तीन छोटे भाई और बहन हैं। मां की दोनों किडनियां खराब हैं और हृदय रोग से ग्रसित हैं। युवती ही अपने परिवार की आजीविका चला रही थी। मां ने बताया कि बैंक से फाइनेंस कराकर उन्होंने स्कूटी खरीदी थी।


    वह अक्सर अपनी बेटी को रात में काम पर ही रुकने की सलाह देती थीं, लेकिन मां की देखभाल करने के लिए वह नहीं रुकती थी। वह अपने दोनों भाई और बहन की पढ़ाई के लिए बेहद चिंतित रहती थी। उनका कहना है कि कुछ साल पहले भी सड़क हादसे में उनकी बेटी जख्मी हुई थी, लेकिन उस समय हल्की चोटें ही आई थीं।

    यह भी पढ़े-

     


    शराब के नशे में धुत थे कार सवार पांच युवक

    घटना के बाद पुलिस ने पांचों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को दिए बयान में आरोपितों का कहना था कि वे शराब के नशे में धुत थे और कार में तेज आवाज में गाने चला रखे थे। गिरफ्तार पांचों आरोपितों के नाम दीपक खन्ना, अमित खन्ना, कृष्ण, मिथुन और मनोज मित्तल है।


    फोरेंसिक टीम ने लिए नमूने

    पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपितों से बरामद कार से फोरेंसिक टीम ने नमूने लिए हैं। कार में शराब की बोतलें, ग्लास या नमकीन जैसा कोई सामान नहीं मिला है। सभी के खून के नमूने लिए गए हैं। जांच के बाद पता चलेगा कि आरोपितों ने शराब पी रखी थी या नहीं। 

    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/


    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें 

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728