शराब तस्करों केआगे बिहार पुलिस बेबस ,पुलिस टीम पर हमला,एएसआई समेत छह पुलिसकर्मी घायल
We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र / वी न्यूज संवादददाता
आरा, वी न्यूज संवादददाता बिहार में नितीश सरकार लाख दावे कर ले की शराब और शराब तस्करों पर उन्होंने अंकुश लगा दिया है . लेकिन सच्चाई किसी से छिपी नहीं है की बिहार में शराबबंदी कानून का क्या हश्र हो रहा है .इस कानून से ना तो जनता का कोई भलाई हो रहा है और नाही सरकार का फिर भी बिहार के मुख्य मंत्री हपने हठ नहीं छोड़ रहे है . .अभी -अभी बिहार में जहरीली शराब से कई लोगो ने अपना जान गंवाया .पुलिस लगतार शराब कारोबारी पर शिकंजा कसने का दावा करती है .उसके वावजूद भी शराब कारोबारी के मन में पुलिस और कानून का कोई भय नहीं है .जिसका जीता जागता उदहारण है आरा जगदीशपुर के धनगाई गाँव .
यह भी पढ़े-
मंगलवार की रात अवैध शराब के अड्डे पर छापामारी करने गई पुलिस टीम पर धंधेबाजों ने ईंट-पत्थर से हमला कर दिया, जिसमें एएसआई समेत छह पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। घायलों का इलाज जगदीशपुर अस्पताल में कराया गया। इसे लेकर काफी देर रात तक इलाके में अफरातफरी मची रही। इसे लेकर पुलिस तीन दर्जन तत्वों के विरुद्ध प्राथमिकी कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है। सभी गांव छोड़कर फरार बताए जाते हैं।
यह भी पढ़े-
पकड़े गए आरोपित को छुड़ाने के लिए हमला
जगदीशपुर के धनगाई पुलिस टीम को बोधा टोला गांव के एक घर में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री की सूचना मिली थी । इसके बाद एएसआई विपिन कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम को गांव भेजा गया था। इस दौरान शराब को लेकर घर की तलाशी के दौरान पुलिस ने एक धर दबोचा। इस बीच आरोपित को गाड़ी पर बैठाने के दौरान कथित धंधेबाजों और महिलाओं ने समूह बनाकर पुलिस टीम पर पथराव शुरू कर दिया, जिसमें एएसआई बिपिन कुमार सिंह सहित छह जवान अनिल कुमार, ललन सिंह, रविन्द्र सिंह, नीरज कुमार, अशोक कुमार लोग जख्मी हो गए। इस दौरान पकड़ा गया आरोपित फरार हो गया।
यह भी पढ़े-
आनन-फानन में घायलों को इलाज के लिए लाया गया
बदमाशों ने हमले में पुलिस की गाड़ी का शीशा भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। बाद में सूचना पर अतिरिक्त टीम को भेजा गया।अस्पताल बाद में घायलों को आनन फानन में रेफरल अस्पताल जगदीशपुर लाया गया। सभी खतरे से बाहर है। थानाध्यक्ष सत्येन्द्र सत्यार्थी ने बताया कि प्राथमिकी के आधार पर हमलावरों की तलाश जारी है। मालूम हो कि पिछले साल अजीमाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में छापेमारी करने गई उत्पाद विभाग की टीम पर हमला बोल दिया गया था। उत्पाद विभाग की दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई थी।
वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद