दिल्ली में दोस्ती तोड़ने पर शख्स ने लड़की पर चाकू से किए कई वार ,घटना सीसीटीवी में कैद
We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र / आरती गुप्ता
नई दिल्ली, दिल्ली के आदर्श नगर थाना क्षेत्र में दोस्ती तोड़ने पर युवती पर चाकू से कई वार किए गए। घटना सोमवार दोपहर की बताई जा रही है। हमले के बाद घायल युवती को बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी पीड़िता की हालत स्थिर बताई जा रही है।
यह भी पढ़े-
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, फरार अभियुक्त सुखविंदर सिंह उर्फ सुखा को गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि आदर्श नगर के मजलिस पार्क में 21 साल की लड़की पर उसके दोस्त सुखविंदर सिंह उर्फ सुखा ने चाकू से हमला कर दिया। युवती को चाकू मारने के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया था।
यह भी पढ़े-
टेक्निकल सर्विलांस से पता चला कि आरोपी दिल्ली से भाग कर अंबाला में छुप गया है। इसके बाद अंबाला पहुंची और टेक्निकल निगरानी के माध्यम से उसका पीछा करते हुए अंबाला से दिल्ली जाते समय मंगलवार तीन जनवरीको उसे दबोच लिया। फिलहाल पीड़िता की हालत स्थिर है। आगे की जांच चल रही है।
वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद