Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    आज से विहार में विधवत जाती जनगणना शुरू ,पहले चरण में होंगे ये काम

    आज से विहार में विधवत तरीके से जाती जनगणना शुरू ,पहले चरण में होंगे ये काम

    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90
    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट
    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र  / अमिताभ त्रिपाठी 


    पटना : आज सुबह  यानि शनिवार से  बिहार में जाति के हिसाब से  गणना आरंभ हो जाएगी। जाती गणना में सबसे पहले अगले 15 दिनों तक मकानों पर नंबर  लिखने का काम होगा। इस कार्य के  लिए वार्ड स्तर पर नजरी नक्शा तैयार किया गया है। नंबर लिखने  के बाद वार्ड के आधार पर प्रगणक परिवारों की गिनती करेंगे। एक प्रगणक को डेढ़ सौ घरों की गिनती करनी है। एक वार्ड में दो प्रगणक लगाए गए हैं। वार्ड बड़ा होने पर प्रगणकों की संख्या बढ़ाई जा सकेगी।

    यह भी पढ़े-


    दिल्ली मेयर चुनाव से पहले बवाल सिविक सेंटर में बीजेपी और आप पार्षद के बीच जमकर हुई मारपीट

    दिल्ली मेयर चुनाव से पहले बवाल सिविक सेंटर में बीजेपी और आप पार्षद के बीच जमकर हुई मारपीट



    वार्ड के उत्तर पश्चिम हिस्से से घरों को नंबर दिए जाएंगे

    मकानों पर संख्या अंकित करने का काम वार्ड के उत्तर-पश्चिम हिस्से के शुरू होगा। प्रगणक घड़ी की सूइयों की विपरीत दिशा (एंटी क्लाक वाइज) घूमेंगे। फिर संख्या अंकित करने का काम पूरा कर वहीं पहुंच जाएंगे, जहां से उन्होंने शुरू किया था। बाद के दिनों में मकानों पर दिए गए यही नंबर संबंधित व्यक्ति के स्थायी पते के रूप में जाने जाएंगे। नंबर दिए जाने की पूरी प्रक्रिया इस माह के अंत तक पूरी कर लिए जाने का लक्ष्य तय किया गया है।

    यह भी पढ़े-

    mqdefault

    सीतामढ़ी सिमरा वार्ड 46 में लखनदेई नदी के किनारे अज्ञात युवक का शव मिला


    दस कालम बनाए गए हैं, परिवार के मुखिया का हस्ताक्षर जरूरी

    जाति आधारित गणना के तहत घर पर पहुंचे प्रगणक को दस तरह की जानकारी भरनी है। दसवें कालम में उस घर के मुखिया का हस्ताक्षर भी अनिवार्य रूप से लेना है, जहां वे गणना को पहुंचेंगे। अगर एक घर में दो या तीन परिवार रहते हैं तो सभी की गणना अलग-अलग प्रपत्र में होगी। यह भी जानकारी देनी है कि प्रगणक किस तारीख को किसके घर में गिनती को गया। शहरी क्षेत्र में बहुमंजिली इमारत के लिए दो प्रगणक रहेंगे।

    यह भी पढ़े-

    .com/img/a/

    दार्जिलिंग से समस्तीपुर जा रहे शराब से लदा ट्रक मनियारी टोल पर पकड़ा, चालक समेत तीन शराब तस्कर गिरफ्तार



    नजरी नक्शे का आधार

    नजरी नक्शे में न केवल किसी घर में रह रहे परिवार का जिक्र है, बल्कि खेत, खलिहान एवं खाली जगह के बारे में भी बताया गया है। जाति आधारित गणना के तहत प्रखंड में उपलब्ध सुविधाएं मसलन सड़क, रेललाइन, तालाब, पूजा स्थल, स्कूल, डिस्पेंसरी आदि से जुड़ी जानकारी भी जुटाई जानी है।

    यह भी पढ़े-

    .com/img/a/

    सीतामढ़ी में 3 दिन से लापता व्यक्ति का सिर कटा शव मिला, परिजनों ने पैसों के लेन-देन में जताई हत्या की आशंका




    आर्थिक स्थिति का भी आकलन

    जाति की गणना होगी। उस क्रम में संबंधित परिवार की आर्थिक स्थिति की भी जानकारी ली जाएगी। इस क्रम में यह देखा जाएगा कि संबंधित परिवार की रोजी -रोटी का जरिया क्या है? इसके साथ ही मोबाइल, गाड़ी, सरकारी या फिर प्राइवेट नौकरी,स्कल आदि की जानकारी जुटाएंगे। यह फरवरी में आरंभ होगा .

    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें


    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728