दिल्ली मेयर चुनाव से पहले बवाल सिविक सेंटर में बीजेपी और आप पार्षद के बीच जमकर हुई मारपीट
We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र / विवेक श्रीवास्तव
नई दिल्ली, परिणाम के करीब एक महीने बाद आज यानी शुक्रवार को दिल्ली को अपना नया मेयर मिलने वाला है। लेकिन मेयर पद के लिए चुनाव के दौरान सिविक सेंटर में भारी हंगामा हो गया है। मनोनीत सदस्यों को पहले शपथ दिलाने को लेकर हंगामा हो गया है। इस दौरान पार्षद एक-दूसरे के साथ तीखी बहस करते हुए नजर आए। वहीं, वो एक-दूसरे पर कुर्सी भी फेंक कर रहे हैं।
यह भी पढ़े-
उपराज्यपाल ने मेयर चुनाव की प्रक्रिया को पूरा कराने के लिए पीठासीन अधिकारी के रूप में सत्या शर्मा को नामित किया है। इसके लिए सिविक सेंटर में चौथी मंजिल पर स्थित अरुणा आसफ अली सभागार में मेज, कुर्सियों की साफ सफाई व पालिश संबंधी कार्य पूरा कर लिया गया है। वहीं, मतदान के लिए दो मतदान बूथों का निर्माण किया है। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के मुख्यालय सिविक सेंटर में जीते पार्षदों को पद व गोपनीयता की शपथ के साथ महापौर, उपमहापौर व स्थायी समिति के छह सदस्यों का चुनाव होगा। आपको बता दें कि 7 दिसंबर को एमसीडी चुनाव के नतीजे घोषित हुए थे। आम आदमी पार्टी ने 134 सीटें और बीजेपी ने 104 सीटें जीती थीं। वहीं कांग्रेस को 9, जबकि अन्य को 3 सीटें मिली थीं।
यह भी पढ़े-
भाजपा ने महापौर व उपमहापौर के लिए प्रत्याशी उतारकर चुनाव को दिलचस्प बना दिया है। जबकि स्थायी समिति के कुछ छह सदस्यों के लिए मतदान में से उसके दो सदस्य जीतने निश्चित हैं, लेकिन उसने तीसरे सदस्य पर भी दांव आजमाने के लिए तीसरा प्रत्याशी भी उतारा है।
यह भी पढ़े-
चुनाव के लिए एमसीडी ने तीन अलग-अलग मत पेटी तैयार की हैं। महापौर के चुनाव के लिए सफेद रंग की मत पेटी, उपमहापौर के चुनाव के लिए हरे रंग की मत पेटी व स्थाई समिति सदस्यों के चुनाव के लिए गुलाबी रंग की मत पेटी निर्धारित की गई हैं। पूरी प्रक्रिया सुचारू रूप से चले इसके लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किए गए हैं।
वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट



कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद