Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    सीतामढ़ी सिमरा वार्ड 46 में लखनदेई नदी के किनारे अज्ञात युवक का शव मिला






    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90
    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट
    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र  / सीतामढ़ी संवादददाता

    सीतामढ़ी : जिले लखनदेई नदी की धार से एक युवक का शव बरामद किया गया। घटना सिमरा के वार्ड नंबर 46 की है। जहां गुरुवार की शाम एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया है। घटना का पता तब चला, जब नदी के उस तरफ एक महिला की नजर पड़ी। उसके बाद आसपास के लोगों को जानकारी दी गई। सूचना पर आसपास के सैकड़ों लोग उपस्थित हो गए।

    यह भी पढ़े-

    सीतामढ़ी पहुंची नीतीश कुमार की समाधान यात्रा, आज कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे

    सीतामढ़ी पहुंची नीतीश कुमार की समाधान यात्रा, आज कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे


    वही इसकी सूचना डुमरा थाना पुलिस को दी। सूचना पर डुमरा थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। वहीं, स्थानीय लोगों के सहयोग से पहचान करने की कोशिश की। हालांकि अब तक पहचान नहीं की जा सकी है। स्थानीय लोगों की मानें तो युवक की हत्या कर साक्ष्य को छिपाने के लिए शव को नदी किनारे फेंक दिया गया है।

    यह भी पढ़े-

    .com/img/a/

    सीतामढ़ी में 3 दिन से लापता व्यक्ति का सिर कटा शव मिला, परिजनों ने पैसों के लेन-देन में जताई हत्या की आशंका


    युवक ब्लैक पैंट, लाल स्वेटर और सफेद जैकेट पहने हुए था। युवक का सिर मुड़वाया गया हैं। वह भी एक-दो दिन का ही मुंडन करवाया लग रहा है। चेहरा बिल्कुल साफ दिख रहा हैं। इधर, पुलिस स्थानीय लोगों और चौकीदार के माध्यम से पता लगाने की कोशिश कर रही है। काफी देर पहचान नहीं होने पर पुलिस डूबकर मौत होने की सूचना बनाकर पोस्टमाॅर्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया है। 


    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728