साल के आखिरी दिन पटना में भीषण चोरी, 12 लाख के जेवर व सामान उड़ा ले गए चोर
पटना : के पीरबहोर थाना क्षेत्र के कुताद्दीन लेन के रहने वाले हसीन रजा खान के घर में चोरों ने भीषण चोरी की . इस संबंध में उन्होंने पीरबहोर थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई है .हसीन रजा खान सऊदी अरब की एक कंपनी में एचआर थे और लॉकडाउन के बाद यंहा आए थे .
यह भी पढ़े-
जानकारी के अनुसार चोरों ने घर से 12 लाख की जेवरात और कीमती सामान की चोरी कर ली है . यहां तक की ब्रांडेड 8 जोड़ी नए सैंडल भी चोर लेकर फरार हो गए . यह घटना उस वक्त की है जब घर में सभी लोग सोए हुए थे . बताया जा रहा है कि घर में कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा था .चोरों ने इसी का फायदा उठाते हुए छत के रास्ते घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया .
वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद