यात्रीगण सावधान, पटना में टेंपो चालक गिरोह लोगों को बना रहा है शिकार
यात्रीगण सावधान पटना में स्टेशन और गांधी मैदान में टेंपो चालक गिरोह सक्रिय लोगों को बना रहा है शिकार
पटना : गांधी मैदान और पटना जंक्शन के इलाके में एक ऐसा गिरोह सक्रिय है जो टेंपो चलाने की आड़ में क्राइम कर रहे हैं यह गेम सुबह में सक्रिय है और गांधी मैदान बस स्टैंड पहुंचने वाली और पटना जंक्शन आने वाले यात्रियों को अपना निशाना बनाते हैं . हाल ही में इस गैंग ने छत्तीसगढ़ के रायपुर से पटना जंक्शन पहुंचे राकेश कुमार को अपनी टेंपो में बिठा लिया और उसे नशीला पदार्थ खाकर मदहोश करने के बाद ₹32 हजार रूपये लेकर भाग गए . एक बार फिर से इस गैंग ने अररिया निवासी मनोज कुमार गुप्ता को अपना निशाना बनाया है ।
यह भी पढ़े-
पॉकेट से उड़ाए ₹48 हजार रुपए
मनोज कुमार अपने काम से हवा-हवाई बस से गांधी मैदान पहुंचे थे . और टेंपो लेकर पटना जंक्शन पहुंचे उनके टेंपो में बैठने से पहले दो युवक बैठे थे . टेंपो चालक ने उन्हें पटना जंक्शन के समीप पहुंचा दिया और यह कहा कि चक्का में हवा कम है . इसके बाद उन्हें उतार दिया . और बताएं कि आगे जाए और वहां जाकर अपना भाड़ा दे दीजिए इसके बाद वे लोग निकल गए लेकिन मनोज गुप्ता जब भाड़ा देने के लिए आगे आए तो उन्हें कोई नहीं मिला इसके बाद वह जमाल रोड स्थित राजलक्ष्मी होटल में कमरा लेने पहुंचे और वह पेमेंट करने को पैसा निकाला तो जेब कटा हुआ था और उसमें रखे हुए ₹48 हजार रूपये गायब थे . इसके बाद उन्होंने गांधी मैदान थाने में अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया .
पॉकेट काटकर निकाल लिया था एक लाख रुपए
इसी प्रकार कुछ दिन पहले झारखंड के गोड्डा के मेहरमा थाने के खुटहरी इलाके के रहने वाले मुकेश राम का भी टेंपो में पॉकेट काटकर एक लाख रुपया निकाल लिया था . वह मरीज के इलाज के लिए रकम लेकर आए थे और राजापुर स्थित एक अस्पताल में टेंपो से जा रहे थे इसी दौरान उनका पॉकेट काटकर निकाली गई उन्हें बीच रास्ते में ही उतार कर बदमाश फरार हो गए .

कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद