बिहार में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, तीन दिन रहेगा घना कोहरा
पटना: बिहार में कड़ाके की ठंड पढ़ रही है मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार सोमवार को भी घना कुहासा छाए रहने के आसार हैं सूरज के दर्शन देर से होंगे कनकनी बढ़ सकती है। पटना समेत पांच जिलों में शीत दिवस जैसी स्थिति के आसार है। वैसे सुबह में अगले 3 दिनों तक घना कोहरा छाए रहने की संभावना है घने कोहरे को लेकर राज्य भर में अलर्ट जारी किया गया है।
यह भी पढ़े-
10जिलों में तापमान 10 डिग्री से नीचे
मौसमविदो के मुताबिक मध्य भारत में बनी प्रतिचक्रवात और दो तरफा हवा के कारण मौसम में बदलाव होने से ठंड और कोहरा बड़ा है नमी युक्त बर्फीली हवा के कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट देखा गया है गया औरंगाबाद सिवान पटना नवादा शेखपुरा बांका समोर खगड़िया सहरसा समस्तीपुर पूर्वी चंपारण सीतामढ़ी किशनगंज का तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा।
रविवार को पटना पूर्णिया भागलपुर गया समेत कई जिलों में घना कोहरा छाया रहा इसके कारण पटना में 50 मीटर दृष्टया होने से विमान व यातायात सेवाएं भी प्रभावित रही पटना और कई जिलों में सुबह 11:00 बजे के बाद हल्की धूप निकली लेकिन दिन भर कोहरा छाया रहा देर शाम होते ही ठंड का प्रकोप धीरे-धीरे बढ़ने लगा फिर से घना कुहासा छा गया इससे सड़कों पर वाहन को चलाने में काफी मुश्किलें आई ट्रेन भी नियंत्रित गति से चली रविवार को पटना का अधिकतम पारा 2 डिग्री का गिरावट आई और 19.2 डिग्री दर्ज किया गया वहीं न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश में गया 7.3 डिग्री के साथ सबसे ठंडा जिला रहा।
वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद