लोन रिकवरी एजेंट ने मुजफ्फरपुर में सेल्समैन को छत से फेंका गिरकर हुई दर्दनाक मौत
मुजफ्फरपुर : के सदर थाना क्षेत्र के स्थित खाबड़ा इलाके में 34 वर्षीय युवक की घर की छत से गिरने से मौत हो गई . युवक अहियापुर इलाके के एक निजी शोरूम में सेल्स का काम करता था .उसकी पहचान बखरा सरैया निवासी असीत कुमार उर्फ सोनू के रूप में हुई है . वह वर्तमान में खबड़ा इलाके में सब परिवार किराए के मकान में रहता था .घटना के समय 3 मंजिली इमारत पर कुछ युवकों से विवाद हुआ इसके बाद वो छत से गिर गया . वही अजीत के परिजनों ने युवकों द्वारा उसे छत से नीचे फेंक देने का आरोप लगाया है।
यह भी पढ़े-
सदर अस्पताल में इलाज के दौरान असीत की मौत
घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई लोगों की सूचना पर सदर पुलिस थाना घटनास्थल पर पहुंची और घायल अवस्था में असीत को सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दी . मौके से पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है . उसकी बाइक भी जब्त की है .पुलिस थाने पर उससे पूछताछ कर रही है।
घर पर था तभी आये रिकवरी एजेंट के तीन लोग
असीत के परिजनों ने बताया कि करीब 12 दिन पहले उसकी बहन की शादी हुई थी घटना के समय घर पर वह अपनी दो छोटी बहन मामा के साथ था इसी दौरान 4 लोग घर पर आ धमके इनमें से एक रिकवरी एजेंट था . आरोप लगाया गया है कि वह पहले भी कई बार धमकी दे चुका है . शनिवार को भी वह आया और असीत से बात करने लगा फिर बहस करते हुए सभी छत पर चले गए इसी बीच असीत छत से नीचे गिर गया वह खून से लथपथ हालत में मिला . इसके बाद आरोपी मौके से भागने लगी लेकिन एक पकड़ा गया.
निजी फाइनेंसर से लिया था लोन
परिजनों ने बताया कि आशीष ने एक निजी फाइनेंसर से लोन लिया था . हालांकि कितना लोन लिया था उन्हें जानकारी नहीं है .उसके रिकवरी के लिए रिकवरी एजेंट अक्सर उसके घर आते थे . असीत के नहीं मिलने पर बुरा भला कह कर चले जाते थे .असीत मिलता तो धमकार कर चले जाते सदर थानेदार सत्येंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है . हत्या और आत्महत्या की बिंदु पर कार्रवाई की जा रही है .एक को हिरासत में लिया गया है पूछताछ जारी है .
वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद