Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    सीतामढ़ी जिलाधिकारी की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक बुलाई गई.


    सीतामढ़ी जिलाधिकारी की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक बुलाई गई.




    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90
    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट
    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र  / पवन साह

    सीतामढ़ी : समाहरणालय स्थित परिचर्चा भवन में जिलाधिकारी सीतामढ़ी मनेश कुमार मीणा की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों को ससमय  क्रियान्वयन करने का निर्देश जिलाधिकारी के द्वारा दिया गया। बैठक में मिशन क्वालिटी की समीक्षा के क्रम में निर्देश दिया गया कि मिशन क्वालिटी से संबंधित अधूरे टास्क को इस माह के अंत तक पूर्ण करना सुनिश्चित किया जाए ताकि लोगों को आवश्यक एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओ की उपलब्धता पूरी तरह सुनिश्चित हो सके एवं अस्पताल में आने वाले रोगियों को उच्च क्वालिटी की स्वास्थ्य सेवाएं मिल सके।

    यह भी पढ़े-

    सीतामढ़ी दैनिक रेल यात्री विचार मंच के तत्वावधान में शुरू हुआ हस्ताक्षर अभियान।

    सीतामढ़ी दैनिक रेल यात्री विचार मंच के तत्वावधान में शुरू हुआ हस्ताक्षर अभियान।

     

    बैठक में स्वास्थ्य उप केंद्र वार बैंक खाता खुलवाने का निर्देश दिया गया साथ ही जिला पंचायती राज पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि गांवो में आम सभा के बैठक बुलाकर स्वास्थ्य केंद्र के भवनों को दुरुस्त करवाना सुनिश्चित किया जाए।बैठक में खसरा- रूबेला उन्मूलन के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए खसरा- रूबेला की दोनों खुराक का आच्छादन 95% से अधिक करना सुनिश्चित किया जाए।

    सीतामढ़ी जिलाधिकारी की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक बुलाई गई.


     निर्देश दिया गया कि सर्विलांस एक्टिविटी की उच्च गुणवत्ता के लिए सभी प्रखंडों में एन एम एन आर दो या दो से अधिक हो। 

    यह भी पढ़े-

    .com/img/a/

    झारखंड दौरे पर तेजस्वी यादव ने कहा, BJP और RSS को रोकने के लिए हमें एक होना होगा


    निर्देश दिया गया कि नियमित टीकाकरण में शत-प्रतिशत लक्ष्य की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। साथ ही अद्यतन ड्यूलिस्ट की उपलब्धता प्रत्येक नियमित टीकाकरण सत्र में सुनिश्चित किया जाए।


     बैठक में 10 फरवरी से जिले में चल रहे एमडीए कार्यक्रम(सर्व जन कार्यक्रम) का सतत अनुश्रवण करने का निर्देश दिया गया। निर्देश दिया गया कि एमडीए से सम्बंधित प्रगति की जानकारी प्रत्येक दिन इवनिंग ब्रीफिंग में हासिल करें। साथ ही  घर-घर दवा खिलाने के लिए प्रतिनियुक्त आशा कार्यकर्ताओ का सतत अनुश्रवण किया जाए ताकि शत-प्रतिशत लोगों को दवा खिलाई जा सके। एमडीए  कार्यक्रम को शत-प्रतिशत धरातल पर उतारने का निर्देश दिया गया।


     बैठक में जेई/एईएस की को लेकर अभी से  तैयारी करने का निर्देश दिया गया। एईएस पर प्रभावी नियंत्रण के मद्देनजर  गांव /वार्ड/टोले स्तर पर जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया गया।

    यह भी पढ़े-

    .com/img/a/

    सीतामढ़ी सांसद हाई मास्क लाइट का उद्घाटन किया

     

    बैठक में जिला पंचायती राज पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह,सिविल सर्जन सुरेश चंद्र लाल, जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण अधिकारी डॉक्टर आर०के यादव, एस ०एम ०ओ डब्ल्यू एच ओ डॉ  आनंद गौतम, डीपीएम, केयर के प्रतिनिधि मानस कुमार के साथ अन्य  डेवलपिंग पार्टनर एवं सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी  उपस्थित थे।

    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .


    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728