सीतामढ़ी दैनिक रेल यात्री विचार मंच के तत्वावधान में शुरू हुआ हस्ताक्षर अभियान।
We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / दीपक कुमार
सीतामढ़ी : में रेल के विकास के लिए व्यवसायी संघ, केन्द्रीय रेलवे रेल यात्री संघ, कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इण्डिया ट्रेडर्स और दैनिक रेल यात्री विचार मंच के तत्वाधान में शुरू हुआ हस्ताक्षर अभियान।
यह भी पढ़े-
केन्द्रीय रेलवे रेल यात्री संघ के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार सुन्दरका ने कहा कि रेलवे द्वारा लगातार माता सीता की जन्मभूमि सीतामढ़ी की हो रही उपेक्षा से तंग आकर जन जन की आवाज को हथियार बनाने का निर्णय लिया गया। हमने निर्णय लिया है कि जनता कि हुंकार को हस्ताक्षर के जरिए डीआरएम, जीएम और रेल मंत्रालय तक पहुंचाएंगे और हस्ताक्षर अभियान के जरिए हर वर्ग के लोग सीतामढ़ी में रेल की बुनियादी सुविधाओं को अविलंब लागू कराने हेतु रेलवे पर दबाव बनाएंगे।
यह भी पढ़े-
हस्ताक्षर अभियान में पूरी सत्यता को अपनाते हुए हस्ताक्षर के साथ नाम, पेशा और मोबाईल नंबर भी अंकित करा रहे हैं, क्योंकि ये केवल कागज का पुलिंदा नहीं है बल्कि हर जगह जनता जनार्दन की उपस्थिति है। रेलवे पदाधिकारी से जब भी मुलाकात होती है तो रेल के विस्तार, स्पीड, दोहरीकरण, समय से लेट ट्रेन, अ समय सारणी समेत स्टेशन के विकास को लेकर सारी कमियों को स्वीकारते हैं, लेकिन निष्पादन नहीं होता।
हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत गोला चौक, कोट बाजार से हुई। इस अवसर पर व्यवसायिक संघ के अध्यक्ष निर्मल व्याहुत, उपाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद भरतिया एवं सचिव रितेश सिकारिया उर्फ गणेश ने दुकानदारों और कर्मचारियों को हस्ताक्षर अभियान में भाग लेने का आह्वाहन किया। कैट के सचिव आलोक कुमार ने कहा कि अब रेलवे की चुप्पी बर्दाश्त नहीं होगी। दैनिक रेल यात्री विचार मंच की ओर से शिवशंकर पासवान, कृष्णनंदन प्रसाद, राजेन्द्र कुमार, अखिलेश कुमार सिंह, मेनका कुमारी, हेमलता कुमारी, सचिन कुमार ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर नगर परिषद के पूर्व उप सभापति दीपक मस्करा, पंकज गोयनका, रणधीर कुमार सोनू, कैलाश कुमार, दिनेश प्रसाद गुप्ता ने उपस्थित लोगों से हस्ताक्षर कराने में मदद की।
वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद