बिहटा में अज्ञात वाहन ने महिला को कूचला ,आक्रोशित लोगों ने किया आगजनी
We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / रईस अहमद
बिहटा। राजधानी पटना से सटे बिहटा थाना क्षेत्र के बिशंभरपुर मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने एक महिला को कुचल डाला, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतिका महिला की पहचान बिहटा थाना के विशंम्भपुर के निवासी रविन्द्र नाथ पंडित की पत्नी इंदु देवी के रूप में हुई है। मृतिका महिला टहल रही थी . इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही अज्ञात वाहन ने कुचल डाला जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।
यह भी पढ़े-
मृतिका महिला के मौत के बाद आक्रोशित परिजन एवं ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर बिहटा - शिवाला मार्ग पर सड़क पर आगजनी करते हुए सड़क जाम कर हंगामा कर रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर सड़क जाम हटाया तब जाकर यातायात सुचारू रूप से चालू हुआ। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर क्लिक करें और पेज को लाइक करें .


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद