बिहटा में बेखौफ अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर की हत्या।
We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / रईस अहमद
बिहटा:- राजधानी पटना से सटे दानापुर अनुमंडल अंतर्गत बिहटा थाना क्षेत्र के मीठापुर यमुनापुर नहर मार्ग में एक युवक सूरज प्रकाश नामक युवक को गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या करने के बाद अपराधीआराम से भागने में सफल रहा। हत्या से इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों की घटनास्थल पर भीड़ जुटी हुई है।
यह भी पढ़े-
मृतक की पहचान बिहटा थाना के कंचनपुर के निवासी स्व- राकेश शर्मा का 23 वर्षीय पुत्र सूरज प्रकाश के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में रो - रो कर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही दानापुर सहायक पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमन एवं बिहटा थानाध्यक्ष अपने पूरे दलबल के साथ मौके पर पहुंचे।पुलिस शव को कब्जे में लेकर अनुमंडलीय अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दानापुर सहायक पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान ने बताया कि मृतक युवक को सिर में एक गोली लगी है . .
जिससे उसकी मौत हुई है। हत्या कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। घटनास्थल से तीन खोखा बरामद की गई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर क्लिक करें और पेज को लाइक करें .


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद