सिमडेगा में व्यापारियों की दूसरा दिन का अनिश्चितकालीन हड़ताल का दिखा असर
सिमडेगा : कृषि विधायक के खिलाफ व्यापारियों की अनिश्चितकालीन बंद के दूसरे दिन गुरुवार को व्यापक असर देखा गया . जिले के सभी गला किराना की दुकान बंद रहा . साप्ताहिक हाट बाजार में भी गला किराना की दुकान नहीं लगी. हला की सब्जी और फल की दुकाने खुली रही . इधर चेंबर ऑफ कॉमर्स और गला किराना दुकानदार संघ के पदाधिकारी जिले के विभिन्न प्रखंडों का भ्रमण कर व्यापारियों से आंदोलन का समर्थन करने को कहा .
यह भी पढ़े-
प्रखंड के व्यापारियों ने भी बंद का पूरा समर्थन करने का भरोसा दिया है . इधर बंद को ले जिले में सभी प्रकार के खाद्यान्नों की खरीद बिक्री पूरी तरह से बंद रहे . वनोपज का व्यापार भी बन रहा. एक अनुमान के मुताबिक गुरुवार के बंद के कारण लगभग 2 करोड रुपए का कारोबार प्रभावित हुआ . इधर बंद का असर दिखने लगा है लोग आलू प्याज के लिए परेशान नजर आ रहे थे .अगर बंदी 2 दिन और रहती है तो आलू प्याज सहित कई खाद सामग्री की किल्लत शुरू हो जाएगी .
इधर गला किराना दुकान में आश्रित मजदूर भी परेशान नजर आ रहे हैं . मजदूरों को काम नहीं मिल रहा है . चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष मोतीलाल अग्रवाल ने कहा कि नए कृषि विधायक के कारण 2% कृषि शुल्क लिया जाएगा . उन्होंने कहा कि 2% कृषि शुल्क बढ़ने से महंगाई बढ़ेगी । जिससे आम जनों में आर्थिक बोझ बढ़ेगा उन्होंने कहा कि वर्ष 2015 में कृषि शुल्क हटा दिया गया था .
एवं पड़ोसी राज्यों में भी कृषि शुल्क नहीं लिया जाता है उन्होंने झारखंड सरकार से भी सकारात्मक पहल करने की बात कही . झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पीसीसी डेलिगेट के के रोहिल्ला ने व्यापारियों की बंदी का समर्थन किया है . उन्होंने कहा कि व्यापारियों की मांग जायज है झारखंड सरकार को इस पर पुनर्विचार करना चाहिए।
वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद