Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    झारखंड में आवारा हाथी ने मचाया उत्पात , 12 दिनों में पांच जिलों के 16 लोगों को कुचल कर मार डाला।

     

    झारखंड में आवारा हाथी ने मचाया उत्पात , 12 दिनों में पांच जिलों के 16 लोगों को कुचल कर मार डाला।

    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90
    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट
    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र  / सूरज महतो 

    रांची :  झारखंड में झुण्ड से अलग हुए  एक हाथी ने पिछले 12 दिनों में पांच जिलों के 16 लोगों को कुचल कर मर डाला । इनमें से अकेले चार लोग मंगलवार को रांची जिले के एक ही प्रखंड में मारे गए हैं। वन अधिकारियों ने यह जानकारी दी। रांची के प्रभागीय वन अधिकारी श्रीकांत वर्मा ने बताया कि प्रशासन ने इटकी प्रखंड में सीआरपीसी की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी है, ताकि पांच से ज्यादा लोगों के इकट्ठा होने पर रोक लगाई जा सके।


    यह भी पढ़े-

    उद्धव गुट को एक और बड़ा झटका, विधान सभा और संसद में शिवसेना को आवंटित कार्यालय पर शिंदे गुट का कब्जा

    उद्धव गुट को एक और बड़ा झटका, विधान सभा और संसद में शिवसेना को आवंटित कार्यालय पर शिंदे गुट का कब्जा



    उन्होंने बताया कि इटकी प्रखंड के ग्रामीणों को विशेष रूप से सूर्योदय और सूर्यास्त के दौरान अपने घरों के अंदर रहने के लिए कहा गया है। उन्हें किसी भी हाथी के करीब न जाने के लिए भी कहा गया है। वर्मा ने कहा, "ग्रामीण हाथी के पास इकट्ठा हो रहे हैं, जिसके कारण आज एक व्यक्ति की मौत हो गई। उन्हें रोकने के लिए रांची प्रशासन ने इटकी प्रखंड में आज सीआरपीसी की धारा 144 लगाई है।



    यह भी पढ़े-

    images%20(6)

    छत्तीसगढ :बेटी का हाथ नही दिया तो किशोरी पर धारदार हथियार से हमला



    प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) शशिकर सामंत ने कहा कि वन विभाग हाथी से निपटने के लिए पश्चिम बंगाल से एक विशेषज्ञ टीम को शामिल करने सहित सभी संभव कदम उठा रहा है, जिस पर पिछले 12 दिनों में हजारीबाग, रामगढ़, चतरा, लोहरदगा और रांची जिलों में 16 लोगों को मारने का संदेह है। उन्होंने कहा, "हमने रांची के वन संरक्षक की अध्यक्षता में चार डिवीजनों के वन अधिकारियों की एक समिति का गठन किया है। समिति यह तय करेगी कि क्या एक ही हाथी ने सभी 16 लोगों को मार डाला है। अगर समिति इसे प्रमाणित करती है तो हम एक या दो दिन में फैसला करेंगे।




    उन्होंने कहा, ऐसा लग रहा है कि हाथी अचानक इस तरह व्यवहार कर रहा है। समिति इस बात की जांच करेगी कि क्या हाथी जानबूझकर लोगों को मार रहा है या उनकी मौत के लिए लोग खुद जिम्मेदार हैं। बताया जा रहा है कि हाथी ने लोहरदगा जिले में सोमवार को दो महिलाओं सहित चार लोगों को कुचलकर मार डाला था। वर्मा ने बताया, ऐसा प्रतीत होता है कि यह सोमवार रात राजधानी से करीब 25 किलोमीटर दूर रांची के इटकी प्रखंड में घुस गया और मंगलवार सुबह दो महिलाओं सहित चार लोगों की कथित तौर पर मौत हो गई और एक घायल हो गया।


    रांची के डीएफओ ने कहा, ऐसा संदेह है कि इसी हाथी ने लगभग 12 दिन पहले हजारीबाग में पांच लोगों को मार डाला और फिर रामगढ़ चला गया, जहां उसने गोला इलाके में एक व्यक्ति को कुचल दिया। इसके बाद वह कथित तौर पर चतरा चला गया और एक अन्य व्यक्ति की हत्या कर दी। उन्होंने कहा, हम तस्वीरों और अन्य पहलुओं की जांच कर रहे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या यह वही हाथी है। 

    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .


    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728