दिल्ली छतरपुर हनुमान चालीसा पाठ ने लिया विशाल रूप, 40 से शुरू हुई श्रद्धालुओं की संख्या हजारों में पहुंची
We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / दीपक कुमार
दिल्ली : छत्तरपुर हनुमान चालीसा पाठ ने लिया विशाल रूप , 40से शुरू हुए भक्त की संख्या आज हो गई हजारों में पिछले कई महीनो से लगातार हर मंगलवार शाम छह बजे शाम छतरपुर मंदिर परिसर दिल्ली में, हनुमान चालीसा,पाठ का आयोजन किया जाता है .यंहा थ्री डी मॉडल से तैयार सतरंगी लाइट खास है . साथ में अमिताभ बच्चन की आवाज में हनुमान चालीसा का पाठ से भक्त जन मंत्रमुग्ध हो जाते है .
यंहा हर मंगलवार वेशेष अतिथि आते है इस बार दिल्ली प्रदेश के बीजेपी कोषाध्यक्ष विष्णु मित्तल विशेष अतिथि थे . उन्हें यंहा के आयोजक द्वारा हनुमान जी का तस्वीर मोमेंटो के रूप में देकर स्वागत किया गया आपको बताते चले की यंहा का मुख्य आकर्षण 101 फीट ऊंची हनुमान जी का मूर्ति है. जिस पर 30 हज़ार ल्यूमन के लेजर प्रोजेक्टर से हाई इंटेंसिटी लाइट डाली जाती है .जिससे यंहा का नजारा देखते ही बनता है . ऐसा लगता है की साक्षात् हनुमान जी यंहा प्रकट हो गए .हर मंगलवार यंहा धार्मिक थीम के अनुसार 1100 सौ दीप से सजावट किया जाता है ,इस बार का थीम था भगवान शंकर .
यह भी पढ़े-
हिंदू धर्म में भगवान हनुमान को पराक्रम, साहस, सेवाभाव, भक्ति और कृपा बरसाने वाला देवता माना गया है। रामभक्त हनुमान कलयुग के देवता हैं . और आज भी इस पृथ्वी पर चिरंजीवी हैं।भगवान हनुमान के बल, पराक्रम, शौर्य और स्तुति का वर्णन हनुमान चालीसा में किया गया है। गोस्वामी तुलसीदास के द्वारा लिखा गया हनुमान चालीसा में भगवान हनुमानजी के कई चमत्कारी शक्तियों का वर्णन किया गया है। हनुमान चालीसा के पाठ से सभी लोगों के दुखों और परेशानियों को स्वयं भगवान हनुमान हर लेते हैं। पवन पुत्र हनुमान जी भोलेनाथ के रूद्रावतार हैं। कलयुग के समय में हनुमान जी की आराधना शीघ्र फलदायी मानी गई है।
यह भी पढ़े-
उद्धव गुट को एक और बड़ा झटका, विधान सभा और संसद में शिवसेना को आवंटित कार्यालय पर शिंदे गुट का कब्जा
हिंदू धर्म में भगवान हनुमानजी की पूजा, आराधना और वंदना बड़े ही श्रद्धा व भक्ति भाव से की जाती है। हिंदू मान्यता के अनुसार हनुमानजी ऐसे देवता हैं, जो बहुत जल्द प्रसन्न होकर अपने भक्तों के कष्टों को दूर करते हैं। धर्म शास्त्रों में बताया गया है कि हनुमानजी ऐसे एक देवता हैं जो कलयुग समय में भी पृथ्वी लोक पर मौजूद हैं और अपने भक्तों के ऊपर आने वाली हर विपदा को दूर करते रहते हैं। हर प्रकार के दुखों के निवारण, भय से मुक्ति और अपने आराध्य हनुमानजी को प्रसन्न करने के लिए हनुमान चालीसा का नियमित पाठ अवश्य किया जाता है। गोस्वामी तुलसीदास जी द्वारा रचित हनुमान चालीसा में चमत्कारी शक्तियों का वर्णन किया गया है, जिनका पाठ करने से हनुमंत कृपा जरूर मिलती है।
वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद