पाकिस्तान में लोग बेतहाशा महंगाई से परेशान हैं. दूध 210 रुपये लीटर और चिकन 780 रुपये किलो।
We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / एजेंसी
इस्लामबाद : पाकिस्तान में लोग बेतहाशा बढ़ती महंगाई से परेशान है हालात दिन पर दिन खराब होते जा रहे हैं . इस बीच दूध की कीमत में अचानक ₹190 प्रति लीटर से बढ़कर ₹210 लीटर हो गई है . एक किलोग्राम चिकन जो कुछ दिन पहले सारे ₹600 किलो मिल रहा था . अब उसकी कीमत बढ़कर ₹780 हो गया है . नगदी का संकट का सामना कर रहे पाकिस्तान को विदेशी मुद्रा भंडार 3 अरब डॉलर से भी कम रह गया है .
यह भी पढ़े-
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कराची मिल्क रिटेलर्स एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी वहीद गद्दी ने कहा कि कुछ दुकानदार दूध को बढ़ी हुई कीमत पर बेच रहे हैं यह दुकान थोक विक्रेताओं और डेयरी किसानों के हैं उन्होंने कहा कि यदि डेयरी किसानों और थोक विक्रेताओं ने इसी बढ़ी हुई कीमत पर दूर को बेचना जारी रखा तो खुदरा विक्रेताओं के मूल्य में ₹27 प्रति लीटर अधिक देने होंगे इसके बाद वह ग्राहकों से 1 लीटर दूध के लिए 210 के बजाय ₹220 लेने को मजबूर होंगे .
पाकिस्तान में मुर्गे मुर्गियों को खिलाए जाने वाला गाना काफी महंगा हो गया है 50 किलो के एक दाने के बोरे के लिए 72 सो रुपए देने पड़ रहे हैं . इस कारण पाकिस्तान में चिकन भी महंगा होता जा रहा है . पाकिस्तान की आम जनता पर आने वाले दिनों में मुश्किलें और बढ़ेगी आईएमएफ ने लोन देने को लेकर जो शर्त रखी है..उनमें सब्सिडी खत्म करना भी शामिल है . आईएमएफ का कहना है कि पाकिस्तान सब्सिडी को कम करें और अपने राजस्व में बढ़ोतरी करें . आईएमएफ स्थाई राजस उपाय पर जोर दे रहा है . जिसमें जीएसटी 17 से बढ़ाकर 18% करना पेट्रोलियम उत्पादों पर जीएसटी लगाने जैसे उपाय भी शामिल है .
वित्त मंत्रालय के एक सूत्र के अनुसार सरकार ने रक्षा मंत्रालय से रक्षा बजट में 10 से 15 फ़ीसदी की कटौती करने कि आईएमएफ की शर्त के बारे में चर्चा की है .रक्षा मंत्रालय ने सेना के समान्य में मुख्यालय जी एच क्यू के सुझाव से जवाब दिया है . गैर लड़ाकू बजट में केबल 5 से 10% की कटौती की जा सकती है।
वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद