मुंबई बहुमंजिला इमारत से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से दो लोगों की मौत
मुंबई, एजेंसियां। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के वर्ली इलाके में मंगलवार रात बहुमंजिला इमारत से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। मौके पर पुलिस और एंबुलेंस की गाड़ियां मौजूद हैं।
यह भी पढ़े-
रात 9 बजे के करीब हुई घटना
नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना गांधी नगर इलाके में 43 मंजिला फोर सीजन्स रेजिडेंसी के बाहर रात करीब पौने नौ बजे हुई। उन्होंने पुलिस के हवाले से बताया कि किसी निर्माण कार्य के दौरान टावर की से पत्थर गिरने से दो व्यक्ति घायल हो गये।
महाराष्ट्र: मुंबई के वर्ली इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत की 42वीं मंजिल से बड़ी ईंट का टुकड़ा गिरने से दो लोगों की मृत्यु हुई। मौके पर पुलिस और एंबुलेंस की गाड़ियां मौजूद हैं। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस में चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मंगलवार रात हुई इस घटना से हड़कंप मच गया है।
वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद