Simdega News:सिमडेगा जिले के तामड़ा में 25 फरवरी से नवनिर्मित शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम
सिमडेगा : जिले के तामड़ा गांव में नवनिर्मित शिव मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम 25 फरवरी से 27 फरवरी तक चलेगा कार्यक्रम को लेकर सभी प्रकार की महत्वपूर्ण तैयारी पूरी कर ली गई है . मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि पिछले 20 वर्षों से ग्रामीण एवं आसपास के लोगों के सहयोग के द्वारा यह भव्य शिव मंदिर बनकर तैयार किया गया है .
यह भी पढ़े-
उन्होंने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के पहले दिन कलश यात्रा का आयोजन किया जाएगा . जिसमें लोगो की ऐतिहासिक भीड़ देखने को मिलेगी शाम को राम चरित्र मानस कथा भजन एवं स्वामी कृष्णा चैतन्य ब्रह्मचारी महाराज के साथ विश्व हिंदू परिषद के कई गण्यमान लोगों को माध्यम से धर्म सभा का भी आयोजन किया जाएगा .
वहीं दूसरे दिन प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के मौके पर सभी स्थापित प्रतिमा का पूजन होगा और 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन किया जाएगा 27 फरवरी को हवन पूजन भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन होगा कार्यक्रम में शहर के सभी लोगों को आमंत्रित किया गया है .
वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट


कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद