Header Ads

ad728
  • Latest Stories

    स्थायी समिति के चुनाव को लेकर एमसीडी हाउस में आप और बीजेपी की महिला पार्षद आपस में भिड़ गईं

    स्थायी समिति के चुनाव को लेकर एमसीडी हाउस में आप और बीजेपी की महिला पार्षद आपस में भिड़ गईं


    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90
    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट
    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र  / आरती गुप्ता 

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम में महापौर व उपमहापौर चुनाव के बाद स्थायी समिति के सदस्यों के चुनाव को लेकर रात भर हंगामा जारी रहा। हंगामे के कारण कई बार कार्यवाही को स्थगित किया गया।सदन में हाथापाई तक की नौबत आ गई। भाजपा के सदस्यों ने केजरीवाल के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं, हंगामे के बीच माइक तोड़ दिया गया और पोलिंग बूथ भी गिरा दिया गया। 


    यह भी पढ़े-


    महिला सिपाहियों को आपदा जोखिम न्यूनीकरण प्रबंधन, डूबने से होने वाली मौतों को रोकने का प्रशिक्षण दिया गया।

    महिला सिपाहियों को आपदा जोखिम न्यूनीकरण प्रबंधन, डूबने से होने वाली मौतों को रोकने का प्रशिक्षण दिया गया।


    सदन में सदस्यों के बीच हाथापाई

    इससे पहले, देर रात भाजपा और आप पार्षदों के बीच पहले बहस हुई, फिर हाथापाई हुई और मामला एक दूसरे पर जूते चप्पल और बोतलें फेंकने तक पहुंच गया। कुछ देर बाद सदन की बैठक फिर शुरू हुई, लेकिन भारी शोर-शराबे और हंगामे के बीच खबर लिखे जाने तक सदन को नौवीं बार रात 11.42 पर एक घंटे के लिए स्थगित कर दिया गया।

    यह भी पढ़े-

    .com/img/a/

    सिमडेगा में धूमधाम से गाजेबाजे के साथ निकली कलश यात्रा, हजारों महिलाओं ने लिया भाग



    इसके बाद, देर रात 1.42 पर सदन की बैठक शुरू होते ही भाजपा पार्षदों ने महापौर के आसन के समक्ष नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद बैठक फिर स्थगित कर दी गई। हंगामा बढ़ता देख महापौर ने 11वीं बार रात 1.50 पर सदन को एक घंटे के लिए स्थगित कर दिया।


    सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद हुआ चुनाव

    बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद बुधवार शाम तक महापौर और उपमहापौर चुन लिए गए, लेकिन जैसे ही स्थायी समिति के लिए मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई सदन में भारी हंगामा शुरू हो गया। लगातार स्थगित और फिर शुरू होते सदन की कार्यवाही के बीच भाजपा और आप पार्षद आमने सामने रहे। तू-तू मैं-मैं से मामला बढ़ता हुआ दोनों दलों के पार्षदों के बीच मार-पिटाई तक पहुंच गया। सदन में  AAP और BJP की महिला पार्षद भिड़ीं

    यह भी पढ़े-

    .com/img/a/

    क्या आज दिल्ली को मिलेगा मेयर ? स्टैंडिंग कमेटी पर कब्जा करने में जुटी बीजेपी और आप

    इस दौरान कुछ पार्षद अपने आप को बचाने के लिए टेबलों के नीचे बैठ गए तो कुछ सदन के गेट के पीछे छिप गए। कई पार्षद चोटिल भी हुए। भाजपा के पार्षद अर्जुन मारवाह ने आरोप लगाया कि आप के पार्षदों ने उनकी पगड़ी पर हमला किया है। उन्होने कहा कि वह अपनी पगड़ी पर हाथ उठाना बर्दाश्त नहीं करेंगे।



    अलग अलग आरोप प्रत्यारोप का दौर करीब दो घंटे तक चला। रात 1:42 पर सदन की बैठक शुरू होते ही भाजपा पार्षदों ने हंगामा शुरू कर दिया। उनका आरोप था कि भाजपा पार्षदों की माइक बंद कर दी गई। साथ उनकी मांग थी कि स्थायी समिति के लिए शुरू से वोटिंग होनी चाहिए। 

    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728